फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: RCB vs CSK sunil gavaskar laud Ruturaj Gaikwad captaincy

IPL 2024: ऋतुराज की कप्तानी से प्रभावित हुआ यह भारतीय दिग्गज खिलाड़ी, रणनीतिक कौशल की प्रशंसा की

Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 23 Mar 2024 04:13 PM IST
सार

ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की।

विज्ञापन
IPL 2024: RCB vs CSK sunil gavaskar laud Ruturaj Gaikwad captaincy
Virender Sehwag predicts Ruturaj Gaikwad, KL Rahul, Virat Kohli and Rohti Sharma can win Orange Cap - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

ऋतुराज गायकवाड़ ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल 2024 के पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी की। उनके नेतृत्व में गत चैंपियन टीम ने जीत से शुरुआत की। ऋतुराज ने इस दौरान अच्छी कप्तानी की और पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर भी उनकी कप्तानी कौशल के कायल हो गए। गावस्कर ने कहा कि जिस तरह ऋतुराज ने मैच के दौरान गेंदबाजों का इस्तेमाल किया वो वाकई शानदार था। 
विज्ञापन


गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से कहा, 'मुझे जिस चीज ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया वो यह देखना था कि किस तरह ऋतुराज ने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जिस तरह उन्होंने मुस्तफिजुर को बदला और उनका इस्तेमाल किया वो बेहतरीन था।' गावस्कर ने साथ ऋतुराज के फैसले लेने की क्षमता की भी सराहना की, विशेषकर तुषार देशपांडे के मामले में जिन्होंने दबाव में गेंदबाजी की थी क्योंकि वह मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। 
विज्ञापन


मुस्तफिजुर ने किया था बेहतरीन प्रदर्शन
सीएसके के बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने आरसीबी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके थे। उन्होंने आरसीबी के शीर्ष क्रम को लड़खड़ाने में अहम भूमिका निभाई थी। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। डुप्लेसिस और विराट कोहली ने आरसीबी को तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन ऋतुराज ने गेंद मुस्तफिजुर को सौंपी और उन्होंने डुप्लेसिस को आउट किया। डुप्लेसिस के आउट होने के बाद आरसीबी की पारी एकदम से लड़खड़ा गई। मुस्तफिजुर की शानदार गेंदबाजी की बदौलत ही सीएसके आरसीबी को छह विकेट पर 173 रन पर रोकने में सफल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी की भी रही भूमिका
गावस्कर ने इस बात पर भी जोर दिया कि मैच के दौरान धोनी की भी भूमिका रही। उन्होंने कहा, हमने देखा कि किस तरह धोनी वहां मौजूद थे और ऋतुराज को गाइड कर रहे थे। उनस लगातार बात कर रहे थे और उनका हौसला बढ़ा रहे थे। कई बार किसी अनुभवी खिलाड़ी से मिली छोटी सलाह भी काफी आत्मविश्वास भरती है, विशेषकर धोनी हो तो बात ही अलग हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed