फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : RCB batter virat kohli support Mumbai Indians batsmen Rohit Sharma stand on Impact Player rule

IPL 2024 : इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर आया कोहली का बड़ा बयान, गेंदबाजों को लेकर कही ये बात

Sat, 18 May 2024 03:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 18 May 2024 03:00 PM IST
सार

इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर चल रही बहस के बीच हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह का भी बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि यह नियम स्थायी नहीं है और भविष्य में इसे लेकर पुनर्विचार किया जा सकता है।

विज्ञापन
IPL 2024 : RCB batter virat kohli support Mumbai Indians batsmen Rohit Sharma stand on Impact Player rule
विराट कोहली - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 सीजन में इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर काफी चर्चा हुई। भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सबसे पहले इस नियम से असहमति जताई थी जिसके बाद इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर बहस शुरू हो गई थी। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी थे जो इस नियम के समर्थन में थे। अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज विराट कोहली भी इस बहस में कूद पड़े हैं और उन्होंने रोहित के साथ अपनी सहमति जताई है। मालूम हो कि यह नियम आईपीएल के पिछले सीजन से शुरू हुआ था। 
विज्ञापन

'इंपैक्ट प्लेयर नियम से संतुलन बिगड़ा'
कोहली ने कहा, 'मैं रोहित का समर्थन करता हूं। मनोरंजन खेल का एक पहलू है लेकिन संतुलन भी होना चाहिए। इससे खेल का संतुलन बिगड़ा है और कई लोगों को ऐसा लगता है, सिर्फ मुझे नहीं।' कुछ दिनों पहले रोहित ने भी एक पॉडकास्ट में कहा था कि वह इस नियम के समर्थक नहीं है क्योंकि इससे ऑलराउंडर प्रभावित हो रहे हैं। भारतीय टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी इस नियम के खिलाफ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने गेंदबाजों को लेकर सहानुभूति जताई 
आईपीएल के इस सत्र में आठ बार 250 रन से अधिक का स्कोर बना और कोहली गेंदबाजों का दर्द समझते हैं। उन्होंने कहा, गेंदबाजों को लग रहा है कि हम क्या करें। मैने कभी ऐसा नहीं देखा जब गेंदबाजों को लगता है कि वे हर गेंद पर चार या छह रन देंगे। हर टीम के पास बुमराह या राशिद खान तो है नहीं हैं। एक अतिरिक्त बल्लेबाज के कारण पावरप्ले में मैं 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से खेल रहा हूं क्योंकि मुझे पता है कि आठवें नंबर पर भी एक बल्लेबाज है। मेरा मानना है कि शीर्ष स्तर पर क्रिकेट में इस तरह का दबदबा नहीं होना चाहिए। बल्ले और गेंद के बीच समान संतुलन होना चाहिए।
विज्ञापन

इंपैक्ट प्लेयर नियम पर हो सकता है पुनर्विचार
इंपैक्ट प्लेयर नियम को लेकर चल रही बहस के बीच हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह का भी बयान सामने आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि यह नियम स्थायी नहीं है और भविष्य में इसे लेकर पुनर्विचार किया जा सकता है। जय शाह ने कहा था कि यह नियम प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है ताकि दो भारतीय खिलाड़ियों को एक मैच में मौका मिल सके। कोहली ने कहा, मुझे यकीन है कि जय भाई ने कहा है कि वह इसकी समीक्षा करेंगे और मुझे यकीन है कि ऐसा निष्कर्ष निकलेगा कि खेल में संतुलन पैदा हो सके। सिर्फ चौके या छक्के ही क्रिकेट में रोमांचक नहीं होते। 160 का स्कोर बनाकर जीतना भी रोमांचक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed