{"_id":"66421654227d2ab0060d1879","slug":"ipl-2024-players-highest-strike-rate-runs-against-indian-spinners-stats-t20-world-cup-news-in-hindi-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: दुबे नहीं, इस सीजन इन तीन भारतीयों ने स्पिनर्स को खूब धोया, लेकिन टी20 विश्व कप टीम में तीनों नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: दुबे नहीं, इस सीजन इन तीन भारतीयों ने स्पिनर्स को खूब धोया, लेकिन टी20 विश्व कप टीम में तीनों नहीं
Mon, 13 May 2024 07:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 13 May 2024 07:58 PM IST
सार
इस लिस्ट में शिवम दुबे शीर्ष पांच में भी नहीं हैं। ये शीर्ष पांच खिलाड़ी वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ कम से 100 रन बनाए हों। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2024 में रनों की जमकर बारिश हो रही है। इस सीजन उच्चतम स्कोर से लेकर सर्वश्रेष्ठ रन चेज तक के रिकॉर्ड बन चुके हैं। सिर्फ तेज गेंदबाजों की नहीं, बल्कि स्पिनरों की भी इस सीजन खूब धुनाई हो रही है। इस सीजन 10 या इससे ज्यादा मैच खेलने वालों में सिर्फ जसप्रीत बुमराह की इकोनॉमी रेट 6.50 से कम है। वहीं, स्पिनरों में 10 या इससे ज्यादा मैच खेल चुके खिलाड़ियों में सुनील नरेन की इकोनॉमी सात से कम रही है। इसके अलावा बाकी सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई है।
भारतीय पिचों पर आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन इस साल बल्लेबाज उन पर हावी रहे हैं। स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले पांच बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी हैं। हालांकि, यह तीनों खिलाड़ी भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं। इस लिस्ट में शिवम दुबे शीर्ष पांच में भी नहीं हैं। ये शीर्ष पांच खिलाड़ी वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन टूर्नामेंट में कम से 100 रन बनाए हों। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
भारतीय पिचों पर आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है, लेकिन इस साल बल्लेबाज उन पर हावी रहे हैं। स्पिनर्स के खिलाफ सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले पांच बल्लेबाजों में भारत के तीन खिलाड़ी हैं। हालांकि, यह तीनों खिलाड़ी भारत की टी20 विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं। इस लिस्ट में शिवम दुबे शीर्ष पांच में भी नहीं हैं। ये शीर्ष पांच खिलाड़ी वह खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस सीजन टूर्नामेंट में कम से 100 रन बनाए हों। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा ने स्पिनर्स को खूब धोया
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL
इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट भारत के अभिषेक शर्मा का रहा है। उन्होंने इस सीजन स्पिनर्स के खिलाफ 239.18 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। अभिषेक ने इस सीजन 12 मैचों की 12 पारियों में 36.45 की औसत और 205.64 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए हैं। वह इस सीजन सबसे बेहतरीन स्ट्राइक वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, स्पिनरों के खिलाफ दूसरा सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट रजत पाटीदार का रहा है। उन्होंने फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ इस सीजन 224.69 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। शुरुआती कुछ मैचों फेल रहने के बाद रजत ने गजब की वापसी की और इस सीजन अब तक पांच अर्धशतक लगा चुके हैं। वह इस सीजन 13 मैचों की 11 पारियों में 179.77 के स्ट्राइक रेट से 320 रन बनाए हैं।
शीर्ष पांच में दो विदेशी बल्लेबाज
सुनील नरेन
- फोटो : IPL
इस सीजन स्पिनरों के खिलाफ शीर्ष पांच सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों ने दो विदेशी खिलाड़ी भी हैं। ये दोनों लिस्ट में तीसरे और चौथे नंबर पर मौजूद हैं। हेनरिक क्लासेन स्पिनरों के खिलाफ 198.69 के स्ट्राइक रेट के साथ तीसरे और सुनील नरेन 198.41 के स्ट्राइक रेट के साथ चौथे नंबर पर हैं। क्लासेन का भी बल्ला इस सीजन खूब बोला है। सनराइजर्स के लिए 11 पारियों में उन्होंने 42.38 की औसत और 186.26 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं। वहीं, सुनील नरेन ने गेंदबाजी के इतर बल्लेबाजी में भी कमाल का प्रदर्शन किया है। वह ओपनिंग कर रहे हैं और चौके-छक्कों की बारिश कर रहे हैं। उन्होंने इस सीजन आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया था। स्पिनरों की भी वह जमकर धुनाई कर रहे हैं। नरेन ने इस सीजन 12 पारियों में 38.42 की औसत और 182.93 के स्ट्राइक रेट से 461 रन बनाए हैं।
नीतीश रेड्डी की भी शानदार बल्लेबाजी
नीतीश रेड्डी
- फोटो : IPL/BCCI/Social Media
स्पिनरों के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स के ही ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी हैं। उन्होंने इस सीजन फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ 188.06 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। रेड्डी को इस सीजन की खोज माना जा रहा है। उन्होंने अब तक सात पारियों में 47.80 की औसत और 152.22 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं। स्पिनर्स के खिलाफ सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट वाले इन पांचों खिलाड़ी के नाम आईपीएल में 100 से ज्यादा रन हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद के सबसे ज्यादा तीन खिलाड़ी हैं। नरेन कोलकाता और पाटीदार बेंगलुरु की टीम से खेलते हैं।
भारतीय टीम में तीनों नहीं
टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
- फोटो : ANI
हालांकि, भारत के अभिषेक, पाटीदार और नीतीश, तीनों ही टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। वेस्टइंडीज में आमतौर पर धीमी विकेट होती है और स्पिनर्स कारगर साबित होते हैं। ज्यादातर टीमों ने अपने स्क्वॉड में ज्यादा से ज्यादा स्पिनर्स को शामिल किया है। ऐसे में भारतीय टीम इनके खिलाफ कैसा खेलती है, यह तो समय ही बताएगा। अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी ने इस सीजन सभी का दिल जीता है। भारतीय टीम के एलान से पहले ऐसे कयास भी लगाए जा रहे थे कि अभिषेक की एंट्री हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, भारतीय टीम में शिवम दुबे हैं, जो स्पिनर्स पर लंबे-लंबे शॉट लगाने में माहिर हैं। टी20 विश्व कप का आगाज एक जून से होने जा रहा है। वहीं, भारतीय टीम अपना पहला मैच पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद नौ जून को न्यूयॉर्क में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।