फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Not Virat Kohli, Rohit Sharma Or Shubman Gill! Yuzvendra Chahal Names Orange and Purple Cap winners

IPL 2024: विराट-रोहित या शुभमन नहीं! चहल ने बताया- यह खिलाड़ी बनेगा आईपीएल के अगले सीजन में ऑरेंज कैप विजेता

Mon, 04 Mar 2024 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 04 Mar 2024 09:57 AM IST
सार

यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में उन्हें आगामी सीजन के शीर्ष रन-स्कोरर को चुनने के लिए कहा गया। हालांकि, उन्होंने मजाक में खुद को पहले चुना। फिर बाद में इन खिलाड़ियों का नाम लिया।

विज्ञापन
IPL 2024: Not Virat Kohli, Rohit Sharma Or Shubman Gill! Yuzvendra Chahal Names Orange and Purple Cap winners
चहल ने ऑरेंज कैप के दावेदार का नाम बताया है - फोटो : IPL

विस्तार

अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2023 में खेला था। हाल ही में उन्हें बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया। ऐसे में यह तय है कि आगे उनके नाम पर विचार नहीं किया जा रहा है। हाल ही में चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 में ऑरेंज कैप (सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी) जीतने के लिए दावेदारों में कुछ खिलाड़ियों के नाम लिए हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स टीम के अपने साथी जोस बटलर या यशस्वी जायसवाल को ऑरेंज कैप जीतने का दावेदार बताया है। 
विज्ञापन

IPL 2024: Not Virat Kohli, Rohit Sharma Or Shubman Gill! Yuzvendra Chahal Names Orange and Purple Cap winners
विकेट का जश्न मनाते रविचंद्रन अश्विन और युजवेन्द्र चहल - फोटो : सोशल मीडिया
यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में उन्हें आगामी सीजन के शीर्ष रन-स्कोरर को चुनने के लिए कहा गया। हालांकि, उन्होंने मजाक में खुद को पहले चुना। फिर बाद में चहल ने कहा- ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल या जोस बटलर को मिलेगी। चहल को सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की भविष्यवाणी करने के लिए भी कहा गया और उन्होंने इस मामले में खुद को चुना। दूसरे स्थान के लिए उन्होंने गुजरात टाइटंस के स्पिनर राशिद खान को चुना। चहल ने कहा, 'मैं सबसे ज्यादा विकेट लूंगा। दूसरे स्थान पर राशिद खान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Not Virat Kohli, Rohit Sharma Or Shubman Gill! Yuzvendra Chahal Names Orange and Purple Cap winners
विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल - फोटो : IPL/BCCI
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने चहल को बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने पर हैरानी जताई थी। उन्होंने साथ ही कहा था कि चहल के बाहर होने का मतलब है कि चयन समिति अन्य विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा, 'मैं थोड़ा हैरान हूं कि युजी चहल का नाम सूची में नहीं है। चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और शिखर धवन के नाम वहां नहीं हैं, ये मैं समझ सकता हूं। यहां तक कि दीपक हुड्डा का भी, लेकिन चहल का नाम नहीं होना, इसका क्या मतलब है? ऐसा लगता है कि वे (बीसीसीआई) एक अलग दिशा में देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed