IPL 2024 Video: नॉर्त्जे पर टूटा रोमारियो शेफर्ड का कहर, बना डाले एक ओवर में इतने रन, हार्दिक का रिएक्शन वायरल
शेफर्ड ने दिल्ली के खिलाफ 10 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 39 रनों की पारी खेली जिसके दम पर मुंबई ने दिल्ली के सामने 235 रनों का लक्ष्य रखा।
विस्तार
नॉर्त्जे के नाम इस सीजन का सबसे महंगा ओवर
शेफर्ड का कहर नॉर्त्जे पर इस कदर बरपा कि उनके नाम मैच के दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। शेफर्ड ने नॉर्त्जे के 20वें ओवर से कुल 32 रन जुटाए जो इस सीजन का सबसे महंगा ओवर रहा। शेफर्ड ने पहली गेंद पर चौका मारा, जबकि अगली तीन गेंदों पर छक्का जड़ा। इसके बाद पांचवीं गेंद चौके के लिए गई और अंतिम गेंद को फिर शेफर्ड ने बाउंड्री के पार भेजा।
𝗕𝗹𝗼𝗰𝗸𝗯𝘂𝘀𝘁𝗲𝗿 𝗙𝗶𝗻𝗶𝘀𝗵 🔥
On Display: The Romario Shepherd show at the Wankhede 💪
Watch the match LIVE on @JioCinema and @starsportsindia 💻📱#TATAIPL | #MIvDC pic.twitter.com/H63bfwm51Jविज्ञापन विज्ञापन— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2024
शेफर्ड जिस वक्त नॉर्त्जे पर कहर बरपा रहे उस समय ड्रेसिंग रूम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर उनकी बल्लेबाजी का आनंद ले रहे थे। सचिन शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी देखकर हैरान रह गए। वहीं, लगातार आलोचना झेल रहे मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के चेहरे पर भी हंसी नजर आई। हार्दिक शेफर्ड की पारी देखकर अपनी खुशी नहीं छुपा सके और लगातार उनका अभिवादन करते रहे।
आईपीएल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने
शेफर्ड आईपीएल की किसी पारी के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। आईपीएल के अंतिम ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स के रवींद्र जडेजा के नाम हैं जिन्होंने 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए हर्षल पटेल के ओवर से 36 रन बटोरे थे। उनके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं जिन्होंने पिछले साल गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए यश दयाल के ओवर से 30 रन निकाले थे और टीम को जीत दिलाई थी।