फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: MI Rohit Sharma out on first ball against RR, Most Ducks in IPL record; Trent Boult all stats record

MI vs RR: राजस्थान के खिलाफ अपनी पहली ही गेंद पर आउट हुए हिटमैन, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड; बोल्ट का फिर बने शिकार

Mon, 01 Apr 2024 10:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 01 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

रोहित आईपीएल में 17वीं बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इस मामले में वह दिनेश कार्तिक के साथ शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। कार्तिक भी 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: MI Rohit Sharma out on first ball against RR, Most Ducks in IPL record; Trent Boult all stats record
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से था। इस मैच में आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उनका यह फैसला तब सही साबित हुआ जब मुंबई ने 20 रन पर चार विकेट गंवा दिए। मुंबई के शीर्ष चार बल्लेबाजों में से तीन खाता भी नहीं खोल सके। रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस खाता नहीं खोल सके। वहीं, ईशान किशन 16 रन बनाकर आउट हुए। यह आईपीएल में छठी बार है जब किसी टीम के शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके हों। वहीं, रोहित ने भी एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

रोहित के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

रोहित आईपीएल में 17वीं बार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। इस मामले में वह दिनेश कार्तिक के साथ शीर्ष पर पहुंच चुके हैं। कार्तिक भी 17 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से चार बल्लेबाज हैं। ग्लेन मैक्सवेल, पीयूष चावला, मनदीप सिंह और सुनील नरेन 15-15 बार खाता खोले बिना आउट हुए हैं। रोहित को ट्रेंट बोल्ट ने मैच के पहले ही ओवर में विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। इसकी अगली ही गेंद पर बोल्ट ने नमन धीर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बोल्ट ने पांचवीं बार रोहित को आउट किया

रोहित आईपीएल में पांचवीं बार बोल्ट की गेंद पर आउट हुए। वह इस कीवी गेंदबाज के खिलाफ आईपीएल में 52 गेंद खेल चुके हैं और 69 रन बनाए हैं। बोल्ट ने हिटमैन को पांच बार पवेलियन भेजा है। कीवी गेंदबाज के खिलाफ रोहित का औसत 17.25 का है और स्ट्राइक रेट 135.29 का है। इस दौरान हिटमैन ने सात चौके और तीन छक्के लगाए हैं और 22 गेंद डॉट रही हैं। बोल्ट ने आईपीएल 2020 से लेकर अब तक इस लीग में पहले ओवर में 25 विकेट लिए हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। कोई और गेंदबाज इस दौरान आठ विकेट से ज्यादा नहीं ले सका है।
विज्ञापन

IPL 2024: MI Rohit Sharma out on first ball against RR, Most Ducks in IPL record; Trent Boult all stats record
बोल्ट और रोहित - फोटो : IPL
मुंबई का चार विकेट गिरने पर 20 रन दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2017 में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी में मुंबई की टीम ने सात रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। वहीं, 2015 में मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े में पंजाब किंग्स के खिलाफ 25 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन बना सकी। यह आईपीएल में राजस्थान के खिलाफ मुंबई द्वारा पहली पारी में बनाया दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2011 में जयपुर में मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ 94/8 का स्कोर बनाया था। 

मुंबई के लिए चौथे विकेट गिरने पर सबसे कम स्कोर
  • 7: बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2017
  • 20: बनाम राजस्थान रॉयल्स, वानखेड़े, 2024*
  • 25: बनाम पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2015

राजस्थान के खिलाफ मुंबई का पहली पारी में सबसे कम टोटल
  • 94/8, जयपुर, 2011
  • 125/9, वानखेड़े, 2024*
  • 133/5, वानखेड़े, 2011
  • 145/7, जयपुर, 2008

चहल ने बनाया खास रिकॉर्ड

IPL 2024: MI Rohit Sharma out on first ball against RR, Most Ducks in IPL record; Trent Boult all stats record
युजवेंद्र चहल - फोटो : IPL
रोहित-नमन और ब्रेविस के खाता नहीं खोलने के बाद ईशान को नांद्रे बर्गर ने आउट किया। तिलक वर्मा (32), कप्तान हार्दिक पांड्या (34) और गेराल्ड कोएत्जी (4) युजवेंद्र चहल का शिकार बने। चहल ने भी तीन विकेट लिए। वहीं, पीयूष चावला (3) को आवेश खान, टिम डेविड (17) को बर्गर ने आउट किया। चहल ने तीन विकेट लेने के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार थ्री विकेट हॉल (पारी में तीन विकेट) के मामले में जसप्रीत बुमराह की बराबरी की। दोनों ने ही 20-20 बार ऐसा किया है। वहीं, लसिथ मलिंगा ने 19 बार और अमित मिश्रा ने 17 बार ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed