फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: MI created history with victory against DC, became first team to win most matches in T20 cricket

IPL 2024: दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ MI ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी

Mon, 08 Apr 2024 12:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 08 Apr 2024 12:21 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।

विज्ञापन
IPL 2024: MI created history with victory against DC, became first team to win most matches in T20 cricket
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के साथ मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के 17वें सीजन में अपनी जीत का खाता खोल लिया। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन किया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 234 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स आठ विकेट गंवाकर सिर्फ 205 रन बना सकी। मुंबई ने 29 रन से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। 
विज्ञापन


डेथ ओवर्स में डेविड-शेफर्ड ने लूटे 96 रन
एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड (45 रन*) और रोमारियो शेफर्ड (39 रन*) की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। 
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट में जीता 150वां मैच
मुंबई इंडियंस की टीम ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक मैच जीतने वाली टीमें
मुंबई इंडियंस - 150
चेन्नई सुपर किंग्स - 148
भारतीय टीम - 144
लंकाशायर - 143
नॉटिंघमशायर - 143

मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी
यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है। 

आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
29 बार: चेन्नई सुपर किंग्स
24 बार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
24 बार: मुंबई इंडियंस
22 बार: पंजाब किंग्स
21 बार: कोलकाता नाइट राइडर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed