फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 MI Batter Rohit Sharma Abhishek Nayar Viral Video Ahead of KKR Vs MI Today IPL Match

IPL 2024: 'ये तो मेरा आखिरी है', लीक हुआ रोहित शर्मा और केकेआर के कोच की बातचीत का वीडियो, मचा बवाल

Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 11 May 2024 12:00 PM IST
सार

Rohit Sharma Abhishek Nayar Video : केकेआर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें रोहित शर्मा और अभिषेक नायर को बातचीत करते देखा गया। हालांकि, कछ देर बाद केकेआर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन फैंस ने इसको डाउनलोड कर लिया। 

विज्ञापन
IPL 2024 MI Batter Rohit Sharma Abhishek Nayar Viral Video Ahead of KKR Vs MI Today IPL Match
रोहित शर्मा-अभिषेक नायर - फोटो : twitter

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 60वां मैच शनिवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के कोच की बातचीत का वीडियो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में मुंबई के पूर्व कप्तान को कहते हुए सुना जा सकता है कि यह मेरा आखिरी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित ने यह बात मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर कही है जिसके बाद बवाल मच गया है। 
विज्ञापन

IPL 2024 MI Batter Rohit Sharma Abhishek Nayar Viral Video Ahead of KKR Vs MI Today IPL Match
रोहित शर्मा-अभिषेक नायर - फोटो : twitter
केकेआर ने डिलीट किया वीडियो
दरअसल, केकेआर ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसमें रोहित शर्मा और अभिषेक नायर को बातचीत करते देखा गया। हालांकि, कछ देर बाद केकेआर ने इस वीडियो को डिलीट कर दिया। लेकिन फैंस ने इसको डाउनलोड कर लिया। फैंस के शोर के चलते वीडियो में दोनों की आवाज साफ नहीं आ रही है लेकिन रोहित को कहते सुना जा सकता है कि एक-एक चीज बदल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024 MI Batter Rohit Sharma Abhishek Nayar Viral Video Ahead of KKR Vs MI Today IPL Match
रोहित शर्मा-अभिषेक नायर - फोटो : twitter
रोहित का बयान
वीडियो में हिटमैन कह रहे हैं, "एक-एक चीज चेंज हो रहा है...वो उनके ऊपर है... जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल (मंदिर) जो है ना मैंने बनवाया है.... भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है...।" इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित इस वीडियो में मुंबई इंडियंस की कप्तानी में हुए बदलावों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि वह अगले सीजन में टीम का साथ छोड़ सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by sangam dubey (@sangamdubey_)

विज्ञापन

IPL 2024 MI Batter Rohit Sharma Abhishek Nayar Viral Video Ahead of KKR Vs MI Today IPL Match
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
सीजन की शुरुआत से पहले हुआ बदलाव
आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया। एमआई ने उन्हें गुजरात से ट्रेड कर एक बार फिर टीम का हिस्सा बनाया। रोहित ने मुंबई इंडियंस को पांच बार चैंपियन बनाया। 2013, 2015, 2017, 2019 और 2022 में मुंबई ने आईपीएल का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed