{"_id":"660f6f641df98cccd5038cd8","slug":"ipl-2024-match-between-srh-vs-csk-be-played-in-the-dark-payment-of-more-than-rs-3-crores-pending-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: अंधेरे में खेला जाएगा SRH vs CSK के बीच मैच? 3 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बाकी, HCA ने जारी किया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: अंधेरे में खेला जाएगा SRH vs CSK के बीच मैच? 3 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बाकी, HCA ने जारी किया बयान
Fri, 05 Apr 2024 09:42 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 05 Apr 2024 09:42 AM IST
सार
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले आईपीएल मैच से पहले, बिजली विभाग ने हैदराबाद के उप्पल क्रिकेट स्टेडियम में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। SRH और CSK के बीच आईपीएल मैच हमेशा की तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होने वाले आईपीएल मैच से पहले बिजली विभाग ने हैदराबाद के उप्पल क्रिकेट स्टेडियम में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है। इस बात की जानकारी हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जारी किए गए बयान में दी गई। बिजली विभाग ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया न चुकाने पर उप्पल स्टेडियम की बिजली काट दी थी।
आईपीएल 2024 का 18वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीएसके अपनी तीसरी जीत और हैदराबाद दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी।
विज्ञापन
हैदराबाद से बड़े स्कोर की आस
हैदराबाद के इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक ही मैच खेला गया है। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में पैट कमिंस की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया था। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 246 रन बनाए। माना जा रहा है कि आगामी मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Telangana | Ahead of the IPL match between Sunrisers Hyderabad and Chennai Super Kings today, the Electricity Department has restored power supply at Uppal Cricket Stadium, Hyderabad. The IPL match between SRH and CSK will continue as usual: HCA President Office
विज्ञापन
The Electricity… — ANI (@ANI) April 5, 2024