{"_id":"66138ad6008d3af268083bca","slug":"ipl-2024-manimaran-siddharth-bowled-three-no-balls-in-one-over-created-a-shameful-record-in-lsg-vs-gt-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: GT के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए मणिमारन सिद्धार्थ, एक ओवर में फेंकी तीन नो बॉल, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: GT के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए मणिमारन सिद्धार्थ, एक ओवर में फेंकी तीन नो बॉल, बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
Mon, 08 Apr 2024 11:42 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 08 Apr 2024 11:42 AM IST
सार
पॉवरप्ले के शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की लेकिन अपने तीसरे ओवर में वह लखनऊ के लिए महंगे साबित हुए। उन्होंने पारी के पारी के पांचवें ओवर में 12 रन लुटाए और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस ओवर में उन्होंने तीन नो बॉल फेंकी। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले स्पिनर बने। इस मामले में सिद्धार्थ ने अमित मिश्रा, अनिल कुंबले और योगेश नागर को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मणिमारन सिद्धार्थ
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ ने गुजरात के खिलाफ रविवार को खेले गए मुकाबले में 33 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में लखनऊ के गेंदबाज मणिमारन सिद्धार्थ का बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा। उन्होंने एक ओवर में तीन नो बॉल फेंककर शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 163 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात सिर्फ 130 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लखनऊ के लिए यश ठाकुर ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट चटकाए।
मणिमारन सिद्धार्थ के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
आईपीएल 2024 के 21वें मैच में लखनऊ के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए मणिमारन सिद्धार्थ सिरदर्द बने। उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की और 29 रन खर्च किए। इस दौरान उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ। पॉवरप्ले के शुरुआती दो ओवरों में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की लेकिन अपने तीसरे ओवर में वह लखनऊ के लिए महंगे साबित हुए। उन्होंने पारी के पारी के पांचवें ओवर में 12 रन लुटाए और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस ओवर में उन्होंने तीन नो बॉल फेंकी। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने वाले स्पिनर बने। इस मामले में सिद्धार्थ ने अमित मिश्रा, अनिल कुंबले और योगेश नागर को पीछे छोड़ दिया।
आईपीएल में एक ओवर में सर्वाधिक नो बॉल फेंकने वाले गेंदबाज
3- 2024 में मणिमारन सिद्धार्थ
2-2009 में अमित मिश्रा
2 - 2010 में अनिल कुंबले
2 - 2011 में योगेश नागर
2- 2016 में अमित मिश्रा
यश ठाकुर ने चटकाए पांच विकेट
इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यश ठाकुर ने पंजा खोला। उन्होंने 3.5 ओवर में 30 रन खर्च किए और पांच विकेट हासिल किए। मौजूदा सीजन में किसी गेंदबाज द्वारा हासिल किया गया यह पहला फाइव विकेट हॉल है। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर चार विकेट रहा था। यह कारनामा उन्होंने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में किया था।
विज्ञापन
तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा लखनऊ
लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में छह अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात टाइटंस की टीम पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है। लखनऊ ने इस सीजन अच्छी शुरुआत की है और उसने चार मैचों में से तीन मैचों में सफलता हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।