{"_id":"656733dfcc1600708003800b","slug":"ipl-2024-loyalty-and-commitment-shubman-gill-on-becoming-gujarat-titans-captain-took-jibe-hardik-pandya-2023-11-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: 'वफादारी और प्रतिबद्धता...', टाइटंस के कप्तान बनने की चुनौती पर बोले शुभमन गिल, हार्दिक पर कसा तंज?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: 'वफादारी और प्रतिबद्धता...', टाइटंस के कप्तान बनने की चुनौती पर बोले शुभमन गिल, हार्दिक पर कसा तंज?
Wed, 29 Nov 2023 06:21 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 29 Nov 2023 06:21 PM IST
सार
गुजरात टाइटंस ने एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें शुभमन अपने दायित्व और टीम के बारे में बात कर रहे हैं। हार्दिक ने दो शानदार साल गुजारने के बाद गुजरात टीम का साथ छोड़ा है। गुजरात वही टीम है जिसके जरिए 2022 में उन्हें टीम इंडिया में कमबैक का मौका मिला था और इतना ही नहीं कप्तानी तक मिली थी।
विज्ञापन
शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस ने सोमवार को शुभमन गिल को 2024 के आईपीएल सीजन के लिए नया कप्तान नियुक्त किया है। टीम के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या हाल ही में ट्रेड विंडो के जरिये मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए थे। ऐसे में शुभमन को अब टाइटंस की लीगेसी को बनाए रखने की चुनौती दी गई है। गुजरात की टीम 2022 की चैंपियन और 2023 की रनर अप रह चुकी है। ऐसे में अब इस टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी शुभमन पर होगी और आशीष नेहरा की देखरेख में यह टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि, इस चुनौती और कप्तानी के दबाव को लेकर शुभमन ने बयान दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा है जिसे हार्दिक पर तंज के रूप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस ने वीडियो पोस्ट किया
गुजरात टाइटंस ने एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें शुभमन अपने दायित्व और टीम के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि कप्तानी को लेकर उत्तेजना तब तक खत्म नहीं होगी जब तक हम पहला मैच नहीं खेल लेते। आपको पता है यह जल्दी खत्म होने वाला नहीं है। यह एक शानदार एहसास है। मेरा मतलब है कि मैं सात या आठ साल का था जब आईपीए शुरू हुआ। जाहिर है,यह किसी भी बच्चे के लिए एक सपना है जो एक क्रिकेटर बनना चाहता है और एक टीम की कप्तानी करने में सक्षम होने के लिए आईपीएल खेलना चाहता है। फिर उस टीम को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाना, यह एक शानदार एहसास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभमन ने कप्तानी को लेकर क्या कहा?
शुभमन गिल
- फोटो : IPL/BCCI
शुभमन ने कहा, 'मेरा मतलब है कि हम सभी जानते हैं कि कप्तानी बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ आती है और प्रतिबद्धता उनमें से एक है। अनुशासन उनमें से एक है। कड़ी मेहनत उनमें से एक है। वफादारी उनमें से एक है। क्योंकि मुझे लगता है कि मैं कई बड़े और महान लीडर्स के नेतृत्व में खेला हूं और मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है, मुझे लगता है कि उनकी कप्तानी में खेलने के उनके अनुभव से मुझे जो सीख मिली है, वह इस आईपीएल में मेरी बहुत मदद करने वाली है।
😍 From a dreamy eyed fanboy of the IPL to a captain of the Gujarat Titans! Aapdo Shubman is raring to own his latest designation! Hear his first words from a brand new chapter... 💙#TitansFAM, ready for a new era of leadership? 💙#AavaDe pic.twitter.com/vmIN7I4LQY
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) November 29, 2023
हार्दिक पर तंज?
हार्दिक पांड्या की वापसी पर नीता अंबानी ने खुशी जताई
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'हमारी मौजूदा टीम में शानदार लीडर्स हैं, चाहे वह केन विलियम्सन हों या राशिद भाई या शमी भाई या यहां तक कि डेविड मिलर या यहां तक कि ऋद्धिमान साहा, मुझे लगता है कि अगला सीजन एक शानदार सीजन होगा। मुझे निश्चित रूप से इस दौरान बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जो एक कप्तान के रूप में मेरा अनुभव होगा। मैं देखता हूं कि इस सफर के दौरान लोग शानदार यादें बनाते हैं।' शुभमन ने अपने बयान में लीडर्स के बारे में बयान देते हुए हार्दिक का नाम नहीं लिया। वहीं, वफादारी वाले बयान को भी हार्दिक से जोड़कर देखा जा रहा है। हार्दिक ने दो शानदार साल गुजारने के बाद टीम का साथ छोड़ा है। गुजरात वही टीम है जिसके जरिए 2022 में उन्हें टीम इंडिया में कमबैक का मौका मिला था और इतना ही नहीं कप्तानी तक मिली थी।
शुभमन 2022 में गुजरात में शामिल हुए थे
शुभमन का गुजरात टाइटंस के साथ 2022 सीजन शानदार रहा था। इस स्टाइलिश भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 17 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे, जिसमें तीन शतक और चार अर्द्धशतक शामिल हैं। उन्हें टूर्नामेंट में ऑरेंज कैप विजेता नामित किया गया था। अपने करियर में अब तक 91 आईपीएल मैच खेल चुके शुभमन ने 37.70 की औसत से 2790 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। शुभमन को टीम इंडिया के भविष्य के कप्तान के तौर पर भी देखा जा रहा है और यह कदम उनके लिए मददगार साबित हो सकता है।