फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Lasith Malinga joins Rohit Sharma team Mumbai Indians replaces Shane Bond as bowling coach

IPL 2024: रोहित शर्मा की टीम से जुड़े लसिथ मलिंगा, मुंबई इंडियंस ने शेन बॉन्ड की जगह दी यह जिम्मेदारी

Fri, 20 Oct 2023 06:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 20 Oct 2023 06:11 PM IST
सार

मलिंगा ने मुंबई इंडियंस ग्रुप के साथ कुल सात टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें चार आईपीएस, दो सीएलटी20 और एक एमएलसी शामिल है। 2021 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम किया।

विज्ञापन
IPL 2024 Lasith Malinga joins Rohit Sharma team Mumbai Indians replaces Shane Bond as bowling coach
मलिंगा और बुमराह - फोटो : social media

विस्तार

मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। आईपीएल फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को शेन बॉन्ड के जाने से खाली हुई जगह को भर दिया गया है। 40 वर्षीय मलिंगा मुंबई के लिए लंबे समय तक खेल चुके हैं। वह आगामी सीजन से पहले मार्क बाउचर और उनके पूर्व साथी कीरोन पोलार्ड के नेतृत्व वाली कोचिंग टीम में शामिल होंगे। फ्रेंचाइजी का मानना था कि तीन पूर्व क्रिकेटर टीम को मजबूती देंगे।
विज्ञापन


मलिंगा ने मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क और एसए20 में एमआई केप टाउन के लिए गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया है। मलिंगा ने गेंदबाजी कोच बनाए जाने के बाद कहा, "मैं मार्क बाउचर, कीरोन पोलार्ड, रोहित शर्मा और बाकी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।'' मलिंगा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में श्रीलंका और आईपीएल में मुंबई इंडियंस दोनों के लिए अपनी गेंदबाजी से कई अहम मैच जीते हैं।
विज्ञापन


13 साल तक मुंबई इंडियंस के साथ थे मलिंगा
पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ने 2008 से मुंबई इंडियंस के साथ करीब 13 साल बिताए हैं। 11 साल एक खिलाड़ी के रूप में और एक साल (आईपीएल 2018) एमआई गेंदबाजी सलाहकार के रूप में। मलिंगा ने मुंबई इंडियंस ग्रुप के साथ कुल सात टूर्नामेंट जीते हैं। इनमें चार आईपीएस, दो सीएलटी20 और एक एमएलसी शामिल है। 2021 में संन्यास लेने वाले मलिंगा ने राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉन्ड ने मुंबई इंडियंस से अलग होने का किया था फैसला
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज शेन बॉन्ड ने बुधवार (18 अक्तूबर) को आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस (एमआई) से अलग होने का फैसला किया था। उन्होंने गेंदबाजी कोच पद छोड़ दिया था। इस बात की जानकारी मुंबई इंडियंस ने दी थी। बॉन्ड नौ साल तक मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के साथ रहे। इस दौरान टीम चार बार आईपीएल खिताब जीतने में सफल हुई। बॉन्ड ने उन खिलाड़ियों के प्रति आभार व्यक्त किया था जिनके साथ उन्होंने सालों तक काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed