फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 It is important for a captain to win respect through work not through words says CSK Captain MS Dhoni

IPL 2024: 'कप्तान के लिए बात से नहीं, काम से सम्मान जीतना अहम', धोनी ने आईपीएल से पहले वफादारी को लेकर की बात

Sat, 10 Feb 2024 10:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 10 Feb 2024 10:18 AM IST
सार

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है। उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कप्तानी को लेकर कई जरूरी बात कही है।

विज्ञापन
IPL 2024 It is important for a captain to win respect through work not through words says CSK Captain MS Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान कप्तानों में एक हैं। टीम इंडिया को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले इस कप्तान ने आईपीएल में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच बार चैंपियन बनाया है। धोनी की कप्तानी में हर कोई खेलना चाहता है। उन्होंने आईपीएल के आगामी सीजन से पहले कप्तानी को लेकर कई जरूरी बात कही है। धोनी का मानना है कि किसी कप्तान को अपनी बातों से नहीं बल्कि काम से सम्मान हासिल करना चाहिए।
विज्ञापन


धोनी ने कहा, ''वफादारी का सम्मान से बहुत कुछ लेना-देना है। जब आप ड्रेसिंग रूम के बारे में बात करते हैं, तो सहयोगी स्टाफ या खिलाड़ी अगर आपका सम्मान नहीं करते हैं तब वफादारी हासिल करना मुश्किल है।" मुंबई में एक कार्यक्रम में धोनी ने कहा, ''यह असल में इस बारे में है कि आप क्या कर रहे हैं, न कि इस बारे में कि आप क्या बोल रहे हैं। आप वास्तव में कुछ भी नहीं बोल सकते हैं लेकिन आपका आचरण वह सम्मान अर्जित कर सकता है।''
विज्ञापन

IPL 2024 It is important for a captain to win respect through work not through words says CSK Captain MS Dhoni
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
'सम्मान कुर्सी या रैंक के साथ नहीं आता'
धोनी ने कहा कि एक कप्तान के प्रति सम्मान उसके शब्दों से नहीं बल्कि उसके कार्यों से होता है। उन्होंने कहा, ''मुझे हमेशा लगता था कि (एक कप्तान के रूप में) सम्मान अर्जित करना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कुर्सी या रैंक के साथ नहीं आता है। यह आपके आचरण के साथ आता है। कई बार लोग असुरक्षित होते हैं। कभी-कभी भले ही टीम आप पर विश्वास करती हो, तब भी आप पहले व्यक्ति होंगे जो खुद पर विश्वास नहीं करते होंगे।''

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ने कहा, "संक्षेप में कहें तो सम्मान हासिल करने की कोशिश न करें बल्कि इसे अर्जित करें, क्योंकि यह बहुत स्वाभाविक है। एक बार जब आपमें वह निष्ठा आ जाएगी तो प्रदर्शन भी आपके साथ आएगा।" माही ने कहा कि इसके लिए पहला कदम ड्रेसिंग रूम में प्रत्येक खिलाड़ी की ताकत और कमजोरियों को समझना है।

IPL 2024 It is important for a captain to win respect through work not through words says CSK Captain MS Dhoni
शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
'व्यक्ति की ताकत और उसकी कमजोरी को समझना महत्वपूर्ण'
धोनी ने कहा, ''कुछ लोगों को दबाव पसंद है और कुछ लोगों को दबाव पसंद नहीं है। व्यक्ति की ताकत और उसकी कमजोरी को समझना महत्वपूर्ण है। एक बार जब आप ऐसा कर लेते हैं, तो आप किसी खिलाड़ी की कमजोरी पर काम करना शुरू कर देंगे, बिना उसे बताए कि यह उसकी कमजोरी है। यह एक खिलाड़ी को आत्मविश्वासी बनाए रखता है और खिलाड़ी को खुद पर संदेह करने से बचाता है।'' माही ने कहा कि एक कप्तान के रूप में किसी को टीम से सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए चीजों को सरल रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed