फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Gujrat Titans Senior batter David Miller comes out in support of Captain Shubhman Gill

IPL 2024: लगातार हार के बीच शुभमन को मिला इस बल्लेबाज का समर्थन, कप्तानी को लेकर कही ये बात

Sun, 05 May 2024 12:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 05 May 2024 12:43 PM IST
सार

गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था और टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IPL 2024 : Gujrat Titans Senior batter David Miller comes out in support of Captain Shubhman Gill
शुभमन गिल - फोटो : IPL

विस्तार

शुभमन गिल की अगुआई में गुजरात टाइटंस का मौजूदा आईपीएल सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और गत उपविजेता टीम तालिका में नौवें स्थान पर चल रही है। गुजरात को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भी हार का सामना करना पड़ा जो इस सीजन उसकी सातवीं हार है। गुजरात के प्रदर्शन के कारण शुभमन की कप्तानी पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन टीम के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर शुभमन के समर्थन में आए हैं। मिलर ने कहा कि शुभमन इस भूमिका के साथ तेजी से समांजस्य बैठा रहे हैं। 
विज्ञापन


गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने पहले ही सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था और टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि हार्दिक अब मुंबई इंडियंस में लौट चुके हैं, जबकि उनकी जगह कमान संभाल रहे शुभमन की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन खराब रहा है और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गई हैं। 
विज्ञापन


'शुभमन असाधारण खिलाड़ी हैं'
आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद मिलर ने कहा, शुभमन एक असाधारण खिलाड़ी हैं, जैसा कि हम सभी जानते हैं। गिल अभी युवा हैं और उसे बहुत कुछ सीखना है, लेकिन मुझे लगता है कि वह कप्तानी में अच्छी तरह तालमेल बैठा रहा है। मुझे लगता है कि यह कठिन भी है क्योंकि इसमें गलती की गुंजाइश काफी कम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को खल रही है शमी की अनुपस्थिति
मिलर ने टखने की सर्जरी से उबर रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की अनुपस्थिति भी पावरप्ले में टीम को खल रही है। शमी का ना होना भी टीम के खराब प्रदर्शन का एक कारण है। मिलर ने कहा, इसमें कोई दो राय नहीं है कि शमी ने पावरप्ले में शानदार प्रदर्शन किया था इसलिए हमें लगता है कि टीम को पावरप्ले में उनकी कमी खल रही है। शमी ने विकेट चटकाए और इकॉनोमी को कम रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed