फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Former Indian Spinner Anil Kumble expressed concern about the bowlers in the tournament

IPL 2024 : अनिल कुंबले ने टूर्नामेंट में गेंदबाजों को लेकर जताई चिंता, इन बदलावों पर दिया जोर

Thu, 16 May 2024 10:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 10:53 PM IST
सार

आईपीएल के मौजूदा सीजन में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दो बार टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा स्कोर खड़ा किया। मौजूदा सत्र में छोटी बाउंड्री, सपाट पिचों और इंपेक्ट प्लेयर नियम के कारण बल्लेबाजी में मदद मिलने के कारण 250 रन से अधिक का स्कोर आठ बार बन चुका है।

विज्ञापन
IPL 2024 : Former Indian Spinner Anil Kumble expressed concern about the bowlers in the tournament
अनिल कुंबले - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले ने गेंदबाजों को लेकर चिंता जाहिर की है। कुंबले को डर है कि अगर क्रिकेट का खेल बल्लेबाजों के पक्ष में झुका रहा तो अगले कुछ वर्षों में काफी अधिक युवा गेंदबाजी करने के लिए तैयार नहीं होंगे। उन्होंने गेंद और बल्ले के बीच संतुलन बहाल करने के लिए आईपीएल स्थलों में जितनी अधिक लंबी संभव हो उतनी बाउंड्री रखने और गेंद में अधिक उभरी हुई सीम रखने वकालत की। 
विज्ञापन

आईपीएल 2024 में बन रहे रिकॉर्ड रन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दो बार टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा स्कोर खड़ा किया। मौजूदा सत्र में छोटी बाउंड्री, सपाट पिचों और इंपेक्ट प्लेयर नियम के कारण बल्लेबाजी में मदद मिलने के कारण 250 रन से अधिक का स्कोर आठ बार बन चुका है। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर की तरह कुंबले को भी लगता है कि अधिकतम बाउंड्री रखना समय की मांग है। आईपीएल के खेलने के हालात के अनुसार मैदान स्क्वायर बाउंड्री से बाउंड्री तक न्यूनतम 150 गज (137.16 मीटर) होगा, जबकि छोटी बाउंड्री कम से कम 65 गज (59.43 मीटर) की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बाउंड्री रखने की वकालत की
सभी प्रारूपों में भारत के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले ने कहा, यह वास्तव में गेंदबाजों के लिए कठिन रहा है, खासकर टूर्नामेंट के पहले भाग में। मैं निश्चित रूप से मानता हूं कि आपको हर स्थान पर अधिकतम बाउंड्री रखने की जरूरत है। कोशिश करें और स्थल पर सबसे बड़ी बाउंड्री बनाएं। शुरुआत के लिए, आप डगआउट को स्टैंड में ले जा सकते हैं। मुझे पता है कि आप कुछ सीटें खो देंगे लेकिन ऐसा होता है। फिर दूसरा पहलू यह है कि शायद सफेद गेंद पर थोड़ी अधिक उभरी हुई सीम हो जिससे कि थोड़ी अधिक मूवमेंट हो। हमने देखा है कि गेंद एक ओवर के बाद या कभी-कभी उससे भी कम समय में स्विंग करना बंद कर देती है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा, आपको बल्ले और गेंद के बीच संतुलन की जरूरत होती है। आप सिर्फ दौड़कर नहीं आते रह सकते क्योंकि कुछ वर्षों बाद आपके पास गेंदबाजी से जुड़ने के लिए बहुत अधिक युवा खिलाड़ी नहीं होंगे। हर कोई बल्लेबाज बनना चाहता है। आपको गेंदबाजों को भी इस खेल का हिस्सा बनाने की जरूरत है और संतुलन बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे उम्मीद है कि इस पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed