फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Former BCCI President Sourav Ganguly Praises Delhi capitals captain Rishabh Pant innings

IPL 2024: पंत की शानदार पारी देख गदगद हुआ ये पूर्व भारतीय कप्तान, तारीफ में कह दी यह बात

Mon, 01 Apr 2024 01:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 01 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

दिल्ली आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। दिल्ली को इससे पहले अपने शुरुआती दो मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
IPL 2024: Former BCCI President Sourav Ganguly Praises Delhi capitals captain Rishabh Pant innings
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पंत और सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के शानदार पचासे के दम पर दिल्ली आईपीएल के मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। दिल्ली को इससे पहले अपने शुरुआती दो मैचों में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


वापसी पर लगाया पहला अर्धशतक
करीब 15 महीने बाद मैदान पर वापसी करने वाले पंत ने सीएसके के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मिरैकल मैन के नाम से मशहूर ऋषभ पंत ने चेन्नई के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों में जोरदार अर्धशतक लगाया। मैदान पर वापसी के बाद यह उनका पहला अर्धशतक है। अपनी 32 गेंदों की पारी में पंत के बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। पंत हालांकि 51 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनका स्ट्राइक रेट 159.38 का रहा। पंत आईपीएल के शुरुआती दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन सीएसके के खिलाफ वह फॉर्म में वापसी करने में सफल रहे।
विज्ञापन


'ये पारी जीवनभर याद रहेगी'
पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली पंत की इस पारी से काफी ज्यादा प्रभावित हुए। दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक गांगुली ने एक्स पर लिखा, बहुत बढ़िया खेले पंत। आप जीवनभर इस पारी को याद रखेंगे। आपने इससे पहले भी कई शानदार पारियां खेली है और आगे इससे भी अच्छी पारियां खेलेंगे, लेकिन यह कहानी आपके दिल में हमेशा रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'हमेशा खुद पर भरोसा रखा'
सीएसके के खिलाफ मैच के बाद पंत ने कहा कि कार दुर्घटना में घायल होने के बाद वह जिन चीजों से गुजरे उससे उबरने के लिए खुद पर हमेशा भरोसा रखना जरूरी था। पंत ने कहा, 'एक क्रिकेटर के नाते मुझे 100 प्रतिशत देना था। शुरुआत में कुछ समय लगा क्योंकि मैंने पिछले डेढ़ साल से क्रिकेट नहीं खेला था। यह ऐसी चीज है जिस पर मैंने अपना जीवन निर्भर किया है। मुझे हमेशा खुद पर यह भरोसा था कि जो भी हो मैदान पर वापसी करना महत्वपूर्ण होगा।' दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा। दिल्ली की टीम फिलहाल तीन मैचों में एक जीत के साथ दो अंक लेकर तालिका में सातवें स्थान पर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed