फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result

DC vs GT: दिल्ली की गुजरात पर लगातार दूसरी जीत, सुदर्शन-मिलर पर भारी पड़े अक्षर-पंत, अंक तालिका में फेरबदल

Wed, 24 Apr 2024 11:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 24 Apr 2024 11:43 PM IST
सार

DC vs GT Indian Premier League 2024 : आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स का सामना गुजरात टाइटंस से था। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। दोनों टीमें जब पिछली बार भिड़ी थीं तो दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया था। आज के मैच में भी दिल्ली ने ही जीत हासिल की। हालांकि, दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।

विज्ञापन
IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को चार रन से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 224 रन बनाए थे। कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए थे। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर की समाप्त के बाद आठ विकेट पर 220 रन ही बना सकी। डेविड मिलर ने 23 गेंद में 55 रन और साई सुदर्शन ने 39 गेंद में 65 रन की पारी खेली। यह गुजरात की दिल्ली के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात के खिलाफ छह विकेट से जीत हासिल की थी। 
विज्ञापन


इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में आठ अंक लेकर सातवें स्थान पर आ गई है। उसने नौ मैचों में से चार में जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात की टीम सातवें से आठवें स्थान पर लुढ़क गई है। उसने भी नौ में से पांच मैच गंवाए हैं और उसके भी आठ अंक हैं। हालांकि, नेट रन रेट में गुजरात की टीम दिल्ली से पीछे है। दिल्ली का अगला मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से दिल्ली में ही है। वहीं, गुजरात की टीम अपना अगला मैच 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद में खेलेगी।
विज्ञापन

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
डेविड मिलर - फोटो : IPL/BCCI
अंतिम ओवर में गुजरात 19 रन नहीं बना पाया
कप्तान ऋषभ पंत की 43 गेंद में 88 रन की पारी आखिर दिल्ली के काम आ गई। वरना डेविड मिलर (55) के बाद राशिद खान (21*) ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेरने का काम कर ही दिया था। गुजरात को अंतिम ओवर में जीत के लिए 19 रन चाहिए थे। मुकेश कुमार 20वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और राशिद ने इस ओवर में दो चौके और छक्का लगाया। गुजरात को अंतिम गेंद पर पांच रन बनाने थे, लेकिन राशिद मैच को गुजरात के पक्ष में नहीं मोड़ पाए और दिल्ली ने यह मुकाबला चार रन से जीता।

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
साई सुदर्शन ने खेली 65 रन की पारी
225 रन का पीछा करते हुए शुभमन गिल (6) दूसरे ही ओवर में नोत्र्जे की गेंद पर आउट हो गए। साई सुदर्शन ने आते ही छक्के लगाया। दोनों चार ओवर में गुजरात को 50 रन तक पहुंचा दिया। रसिख के पांचवें ओवर की पहली ही गेंद पर अक्षर ने साई का आसान कैच छोड़ दिया। उस वक्त वह 19 रन पर थे। गुजरात ने ऋद्धिमान साहा के 15 गेंद में 33 रन की बदौलत पावरप्ले में एक विकेट पर 67 रन बना लिए थे। 10वें ओवर में कुलदीप ने साहा को आउट किया। उन्होंने 25 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने साई के साथ 49 गेंद में 82 रन की साझेदारी की। साई ने 29 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। अक्षर ने अजमतुल्लाह (1) को आउट कर गुजरात का तीसरा विकेट गिराया। रसिख को आखिरकार साई का विकेट मिल गया, लेकिन तब तक वह 39 गेंद में सात चौकों, दो छक्कों की मदद से 65 रन बना चुके थे।
विज्ञापन

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
राहुल तेवतिया - फोटो : IPL/BCCI
मिलर की पारी रोमांच के मोड़ पर ले गई
रसिख सलाम ने 15वें ओवर में शाहरुख (8) के रूप में गुजरात को पांचवां झटका दिया। विकेट के नजदीक खड़े पंत ने उनका अच्छा कैच लिया। 15 ओवर में गुजरात ने 5 विकेट पर 147 रन बनाए थे और उसे 30 गेंद में 78 रन की जरूरत थी, लेकिन कुलदीप ने तेवतिया (4) को पंत के हाथों कैच करा गुजरात को छठा झटका दिया। डेविड मिलर ने नोत्र्जे के 17वें ओवर में तीन छक्के, चौका लगाकर न सिर्फ 24 रन बटोरे बल्कि 21 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लक्ष्य 18 गेंद में 49 रन कर दिया। हालांकि मिलर अगले ओवर में मुकेश की गेंद पर आउट हो गए। उन्होंने 23 गेंद में 55 रन बनाए। साई किशोर (13) ने 19वें ओवर में रसिख पर लगातार दो छक्के लगाए, लेकिन अगली गेंद पर वह बोल्ड हो गए।

दिल्ली ने 224 रन बनाए थे
इससे पहले पंत और अक्षर पटेल के बीच निभाई गई साझेदारी ने कमाल कर दिया। कप्तान ऋषभ पंत के 43 गेंद में नाबाद 88 रन की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार विकेट पर 224 रन बना डाले। एक समय दिल्ली ने 44 रन पर तीन विकेट खो दिए थे, लेकिन अक्षर पटेल और पंत ने चौथे विकेट के लिए 68 गेंद में 113 रन की शतकीय साझेदारी कर दिल्ली को उबारा। पंत अंतिम पांच ओवर में बेहद तेज खेले। अंतिम ओवर में उन्होंने चार छक्के और चौका लगाया। आखिरी पांच ओवर में दिल्ली ने 97 रन बनाए। अक्षर ने 66 रन बनाए यह उनका आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर रहा, जबकि पंत ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए।

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
वॉरियर ने पावरप्ले में तीन विकेट झटके
अपना सौवां आईपीएल मैच खेल रहे शुभमन गिल ने टॉस जीतकर दिल्ली को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैकगर्क ने पहले तीन ओवर में ही दो चौके और तीन छक्के लगाकर पृथ्वी शॉ के साथ स्कोर 34 तक पहुंचा दिया। यहां तक दिल्ली के लिए सब ठीक था, लेकिन चौथे ओवर में संदीप वॉरियर ने एक ही ओवर में जैक फ्रेजर और शॉ को पवेलियन भेज दिल्ली को बैकफुट पर ला दिया। फ्रेजर ने 14 गेंद में 23 और शॉ ने सात गेंद में दो चौकों की मदद से 11 रन बनाए। शॉ का नूर अहमद ने शानदार कैच लिया। उन्हें तीसरे अंपायर ने कई रिप्ले देखने के बाद आउट दिया। हालांकि यह देखना कठिन था कि गेंद मैदान को छुई है या नहीं। वॉरियर ने छठे ओवर में शाई होप (5) को आउट कर दिल्ली को एक और झटका दिया। पावरप्ले में दिल्ली ने तीन विकेट पर 44 रन बनाए थे।

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
अक्षर पटेल और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
अक्षर-पंत ने संभाला
अक्षर पटेल का साथ देने उतरे कप्तान ऋषभ पंत ने दिल्ली की पारी को पटरी पर लाने की कोशिश की। दोनों 10 ओवर तक दिल्ली का स्कोर 80 रन तक लेकर गए। इस दौरान अक्षर ने राशिद पर खूबसूरत छक्का भी लगाया। पंत ने भी दो चौके लगाए। 11वें ओवर में पंत ने नूर पर अपना पहला छक्का लगाया। पंत ने मोहित शर्मा पर चौका लगाकर 34 गेंद में अक्षर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। 11.4 ओवर में दिल्ली ने अपने 100 रन पूरे किए। अक्षर ने इस दौरान शाहरुख पर अपना दूसरा छक्का लगाया।

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
अक्षर का आईपीएल में दूसरा अर्धशतक
अक्षर पटेल ने 15वें ओवर में राशिद खान पर चौका लगाकर 37 गेंद में आईपीएल में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। दिल्ली ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 127 रन बनाए थे। पंत ने 16वें ओवर में मोहित पर दो छक्के लगाए। इस ओवर में 16 रन आए। इस दौरान दोनों ने 64 गेंद में शतकीय साझेदारी भी पूरी कर ली। अक्षर ने नूर पर अपना तीसरा छक्का लगाकर दिल्ली को 150 के पार कराया। अगली गेंद पर उन्होंने एक छक्का जड़ा, लेकिन लगातार तीसरा छक्का लगाने के प्रयास में वह लांग ऑन बाउंड्री पर साई किशोर की ओर से कैच किए गए। उन्होंने 43 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से 66 रन बनाए।

IPL 2024 DC vs GT Result: Delhi Capitals vs Gujarat Titans Key Highlights Analysis Result
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मोहित के अंतिम ओवर में पंत ने बनाए 31 रन
पंत का मोहित पर प्रहार जारी रहा। उन्होंने 18वें ओवर में छक्का लगाकर 34 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह पंत का आईपीएल में 18वां अर्धशतक रहा। पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच साई किशोर को गिल 19वें ओवर में आक्रमण पर लाए, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स ने उन पर दो चौके और दो छक्के जड़े। इस ओवर में 22 रन आए। पंत ने 20वें ओवर में मोहित पर फिर छक्का लगा दिल्ली को दो सौ के पार कराया। पंत यहीं नहीं रुके उन्होंने तीसरी गेंद पर चौका और अगली तीन गेंदों पर फिर छक्के जड़ दिए। उन्होंने कुल आठ छक्के लगाए, जिसमें सात छक्के मोहित पर जड़े। इस ओवर में 31 रन आए। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 73 रन दिए। पंत 43 गेंद में 88 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed