फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024, CSK MS Dhoni surprise visit in RCB dressing room, leaves support staff stunned

IPL 2024: अचानक बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में पहुंचे एमएस धोनी, सपोर्ट स्टाफ रह गए हैरान, थाला का वीडियो वायरल

Thu, 16 May 2024 11:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 May 2024 11:09 PM IST
सार

धोनी ने बेंगलुरु के कैंप को चौंकाते हुए उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए और आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सपोर्ट स्टाफ से पेपर के ग्लास में चाय लेते हुए भी देखा गया।

विज्ञापन
IPL 2024, CSK MS Dhoni surprise visit in RCB dressing room, leaves support staff stunned
धोनी - फोटो : IPL/BCCI/RCB

विस्तार

आईपीएल 2024 में शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से है। यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे वर्चुअल नॉकआउट मैच माना जा रहा है। जीतने वाली टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा। इस महामुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस मैच के लिए सीएसके की टीम भी बेंगलुरु पहुंच चुकी है। फैंस विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के बीच टक्कर का भी इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा माना जा रहा है कि धोनी और विराट आखिरी बार मैदान में साथ नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। हालांकि, उससे पहले गुरुवार को धोनी ने बेंगलुरु के कैंप को चौंकाते हुए उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंच गए और आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें सपोर्ट स्टाफ से पेपर के ग्लास में चाय लेते हुए भी देखा गया। वहां मौजूद लोग धोनी को देखकर काफी खुश दिखे। आरसीबी ने 'थाला' का गर्मजोशी से स्वागत किया।

View this post on Instagram

A post shared by Royal Challengers Bengaluru (@royalchallengers.bengaluru)

विज्ञापन
विज्ञापन

बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस प्यारे पल को साझा किया। इसके साथ कैप्शन में लिखा था- माही, बेंगलुरु में आपका स्वागत है। चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान बेंगलुरू में खराब मौसम और बादल छाए रहने की भी संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, रात आठ से रात 11 बजे के बीच 70 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक बांटे जाएंगे और सीएसके क्वालिफाई कर जाएगी।
विज्ञापन

हालांकि, प्लेऑफ की चौथी टीम तय होने के लिए एक रोमांचक मुकाबला हो। बेंगलुरु को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए या तो 18 या इससे ज्यादा रन से मैच जीतना होगा। या फिर चेज करते हुए 10 या इससे ज्यादा शेष रहते मैच को खत्म करना होगा। यानी बेंगलुरु को 18.1 ओवर या इससे पहले लक्ष्य हासिल करना होगा। यह आंकड़े उस स्थिति के हैं जब पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 रन का स्कोर बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed