फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Big update on Shreyas Iyer playing in IPL, know when will he join KKR team

IPL 2024: श्रेयस अय्यर के आईपीएल में खेलने पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब जुड़ेंगे केकेआर टीम से

Sat, 16 Mar 2024 11:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 11:07 AM IST
सार

श्रेयस रणजी ट्रॉफी के दौरान पीठ दर्द से जूझ रहे थे जिस कारण वह विदर्भ के खिलाफ फाइनल मैच में अंतिम दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। इससे उनके आईपीएल में खेलने पर संशय पैदा हो गया था।

विज्ञापन
IPL 2024: Big update on Shreyas Iyer playing in IPL, know when will he join KKR team
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हाल ही में अपनी घरेलू टीम मुंबई को रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के आईपीएल में खेलने पर बड़ा अपडेट आया है। श्रेयस रणजी ट्रॉफी के दौरान पीठ दर्द से जूझ रहे थे जिस कारण वह विदर्भ के खिलाफ फाइनल मैच में अंतिम दिन मैदान पर नहीं उतरे थे। इससे उनके आईपीएल में खेलने पर संशय पैदा हो गया था। अब मुंबई टीम के मैनेजर ने इस बात की पुष्टि की है कि श्रेयर आईपीएल शुरू होने से पहले फिट हो जाएंगे और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्री सीजन कैंप के लिए टीम के साथ जल्द ही जुड़ेंगे। आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होगी। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई के मैनेजर भूषण पाटिल ने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है। श्रेयर ठीक हैं और वह आने वाले दो दिनों में केकेआर के प्री आईपीएल कैंप से जुड़ने के लिए कोलकाता जाएंगे। 
विज्ञापन


फाइनल के दौरान दर्द से थे परेशान 
विदर्भ के खिलाफ फाइनल के दौरान श्रेयस दर्द से परेशान थे और दो बार उन्होंने मैदान में मेडिकल सहायता ली थी। पीठ दर्द के बावजूद श्रेयस ने खिताबी मैच में शानदार पारी खेली थी और 111 गेंदों पर 10 चौके और तीन छक्के की मदद से 95 रन बनाए थे और मुंबई की जीत में अहम योगदान निभाया था। श्रेयस ने मध्य में करीब तीन घंटे से ज्यादा का समय मैदान पर बिताया था। हालांकि मामला उस वक्त गंभीर नजर आने लगा जब मैच के अंतिम दिन श्रेयस मैदान पर नहीं उतरे और लगने लगा कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर है। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के सूत्र ने भी बताया था कि श्रेयस चोटिल हैं और उन्हें मेडिकल सहायता दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 
श्रेयस भले ही पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक केकेआर या बीसीसीआई की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आईपीएल शुरू होने में अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में सभी को उनकी फ्रेंचाइजी केकेआर से श्रेयस की फिटनेस और उनके उपलब्धता पर स्थिति स्पष्ट करने का इंतजार है। आशा है कि जल्द ही टीम प्रबंधन इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी दे सकता है।


आईपीएल के पिछले सत्र से रहे थे बाहर
श्रेयस पीठ की सर्जरी कराने के कारण आईपीएल 2023 सीजन से पूरी तरह बाहर रहे थे। श्रेयस आईपीएल में केकेआर की कप्तानी करते हैं, लेकिन उनकी अनुपस्थिति में नीतीश राणा ने पिछले सत्र में कोलकाता की कमान संभाली थी। टीम प्रबंधन के साथ ही केकेआर के प्रशंसक भी यही चाहेंगे कि उनके नियमित कप्तान जल्द ही वापसी करें और एक बार फिर टीम की कप्तानी करते दिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed