{"_id":"6642233cd5f0cb83a6039d20","slug":"ipl-2024-big-blow-for-rajasthan-royals-before-playoff-jos-buttler-return-to-england-ahead-of-t20-world-cup-2024-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ये महत्वपूर्ण खिलाड़ी स्वदेश लौटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: प्लेऑफ से पहले राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, ये महत्वपूर्ण खिलाड़ी स्वदेश लौटा
Mon, 13 May 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 May 2024 07:57 PM IST
सार
ग्लैंड को टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है जिसका पहला मुकाबला 22 मई को हेडिंग्ले में खेला जाएगा।
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में पहुंचने के करीब है, लेकिन उससे पहले ही टीम को बड़ा झटका लगा है। राजस्थान के स्टार सलामी बल्लेबाजी जोस बटलर इंग्लैंड लौट गए हैं और मौजूदा सीजन में टीम के शेष मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। इंग्लैंड को टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है जिसका पहला मुकाबला 22 मई को हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बताया कि इस सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी जो आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं वे वापस लौटेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान ने बटलर को दी विदाई
राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें जोस बटलर सभी साथियों से मिलकर रवाना हो रहे हैं। राजस्थान ने इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्शन लिखा, 'मिस यू जोस भाई।' बटलर रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ चेपॉक पर खेले गए मैच में शामिल थे और 25 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए थे। मालूम हो कि बटलर टी20 विश्व कप में इंग्लैंड की कमान संभालेंगे। बटलर का जाना राजस्थान के लिए बड़ा झटका है जो लगातार तीन मैच हार चुकी है। राजस्थान की टीम फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत के साथ 16 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है। बटलर ने इस सीजन 11 मैचों में 140.78 के स्ट्राइक रेट से 359 रन बनाए जिसमें दो शतक शामिल है। माना जा रहा है कि बटलर की अनुपस्थिति में टॉम कोहलेर कैडमोर शीर्ष क्रम में यशस्वी जायसवाल के साथ उतरेंगे।

We’ll miss you, Jos bhai! 🥺💗 pic.twitter.com/gnnbFgA0o8
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 13, 2024
केकेआर को भी नहीं मिल सकेंगी सॉल्ट की सेवाएं
बटलर के अलावा फिल सॉल्ट भी जल्द ही इंग्लैंड लौटेंगे। सॉल्ट आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए खेल रहे हैं और माना जा रहा है कि आने दिनों में सॉल्ट इंग्लैंड चले जाएंगे। केकेआर की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टीम की जीत में सॉल्ट की अहम भूमिका रही है। सॉल्ट सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाते आए हैं और विकेट के पीछे भी जिम्मा संभालते हैं। सॉल्ट ने इस सीजन 12 मैचों में 182 की स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए हैं। अगर सीएसके की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही तो उसे ऑलराउंडर मोइन अली की सेवाएं नहीं मिल सकेंगी। पंजाब किंग्स के लिए खेलने वाले लियाम लिविंगस्टोन भी स्वदेश लौट गए हैं। हालांकि पंजाब की टीम पहले ही नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुकी है। इनके अलावा जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, विल जैक्स और रीस टॉप्ले भी जल्द रवाना होंगे और आईपीएल 2024 सीजन के शेष मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे।