फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 : Axar patel to lead delhi capitals against RCB amid Rishabh pant ban

IPL 2024: पंत की अनुपस्थिति में आरसीबी के खिलाफ ये खिलाड़ी संभालेगा दिल्ली की कमान, पोंटिंग ने दी जानकारी

Sat, 11 May 2024 08:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 11 May 2024 08:26 PM IST
सार

दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली 12 मैचों के बाद छह हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने भी वापसी की और अपने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 : Axar patel to lead delhi capitals against RCB amid Rishabh pant ban
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ रविवार को होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब टीम के कप्तान ऋषभ पंत को आईपीएल के शीर्ष परिषद ने एक मैच के लिए निलंबित कर दिया। पंत पर यह कार्रवाई राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर की गई है। दिल्ली को अगर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखनी है तो उसे आरसीबी के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। 
विज्ञापन

पंत पर तीसरी बार लगा जुर्माना
यह तीसरी बार है जब पंत पर धीमी ओवर गति की वजह से कार्रवाई की गई है। इससे पहले 31 मार्च को चेन्नई और तीन अप्रैल को कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान स्लो ओवर रेट की वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, अपनी पिछली गलती से उन्होंने सबक नहीं लिया और सात मई को राजस्थान के खिलाफ एक बार फिर पुरानी गलती दोहराई, जिस पर अब बीसीसीआई ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्षर संभालेंगे टीम की कमान
पंत की अनुपस्थिति में टीम के ऑलराउंडर अक्षर पटेल आरसीबी के खिलाफ टीम की कमान संभालेंगे। मैच से पहले दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा, पिछले कुछ सीजन से अक्षर पटेल टीम के उपकप्तान हैं। उन्हें आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी काफी क्रिकेट खेल चुके हैं और खेल को अच्छी तरह समझते हैं। जब इस बात की संभावना दिखी थी कि पंत को निलंबित किया जा सकता है तो हमने उनकी अनुपस्थिति में कप्तानी को लेकर चर्चा की थी। अक्षर इसके लिए उत्साहित हैं। हमने आज गेंदबाजों के साथ बैठक की और सभी योजनाओं को देखा। इसके बाद हमने फैसला किया है कि आरसीबी के खिलाफ अक्षर टीम की कप्तानी करने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

पांचवें स्थान पर मौजूद है दिल्ली
दिल्ली की टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है। दिल्ली 12 मैचों के बाद छह हार और छह जीत के साथ 12 अंक लेकर तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है। दूसरी ओर, खराब शुरुआत के बाद आरसीबी ने भी वापसी की और अपने पिछले लगातार चार मैच जीते हैं। पंत के नहीं होने से आरसीबी को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed