{"_id":"64428ba5e0945690f603641e","slug":"ipl-2023-virender-sehwag-criticise-pbks-sam-curran-after-rcb-match-says-can-t-buy-experience-with-18-crore-2023-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: सहवाग ने RCB के खिलाफ फ्लॉप रहे सैम करन का उड़ाया मजाक, कहा- 18 करोड़ में अनुभव तो नहीं खरीद सकते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: सहवाग ने RCB के खिलाफ फ्लॉप रहे सैम करन का उड़ाया मजाक, कहा- 18 करोड़ में अनुभव तो नहीं खरीद सकते
Fri, 21 Apr 2023 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 21 Apr 2023 06:42 PM IST
सार
सैम करन अब तक इस सीजन में छह मैचों में 21.75 की मामूली सी औसत और 117.56 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बना सके हैं। इनमें न तो कोई अर्धशतक है और न ही कोई शतक। इसके अलावा गेंदबाजी में सैम छह मैचों में पांच विकेट ले सके हैं।
विज्ञापन
सैम करन और वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
आईपीएल 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को 24 रन से हरा दिया। मोहाली के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई थी। पंजाब की कप्तानी सैम करन कर रहे थे, जो कि आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। उन्हें पंजाब फ्रेंचाइजी ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि, वह इस मैच में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में फेल रहे। चार ओवर में सैम ने 27 रन खर्च किए, जबकि बल्लेबाजी में सैम सिर्फ 10 रन बनाकर रन आउट हुए। अब पंजाब के पूर्व कप्तान और कोच वीरेंद्र सहवाग ने सैम करन पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सैम करन अब तक इस सीजन में छह मैचों में 21.75 की मामूली सी औसत और 117.56 के स्ट्राइक रेट से 87 रन बना सके हैं। इनमें न तो कोई अर्धशतक है और न ही कोई शतक। इसके अलावा गेंदबाजी में भी सैम का प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है। वह छह मैचों में पांच विकेट ले सके हैं। उनका इकॉनमी रेट 8.19 का रहा है। ऐसे में बैंगलोर के खिलाफ भी सैम करन टीम को जीत दिला पाने में नाकाम रहे।
सहवाग सैम करन के कई फैसलों से प्रभावित नहीं दिखे, खासतौर पर अहम मौके पर जिस तरह से सैम रनआउट हुए उस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर ने नीलामी में 18.50 करोड़ रुपये में खरीदे गए इंग्लिश ऑलराउंडर की जमकर आलोचना की। सैम करन की नीलामी में सबसे अधिक मांग थी, लेकिन 24 साल की उम्र में उनके पास धवन जैसे खिलाड़ियों जितना अनुभव नहीं है। सहवाग ने एक एनालिसिस में कहा कि 18 करोड़ रुपये में आप अनुभव नहीं खरीद सकते।
सहवाग ने एक शो के दौरान कहा- सैम एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, लेकिन आप 18 करोड़ रुपये से अनुभव नहीं खरीद सकते। यह तभी आता है जब आप खेलते हैं, जब आपके बाल सफेद हो जाते हैं और जब आप तेज धूप में खेलते हैं। हमें लगा था कि सिर्फ इसलिए कि उन्हें 18 करोड़ में खरीदा गया है, वह आपको मैच जिताएंगे, लेकिन उनके पास अभी तक वह अनुभव नहीं है। उन्हें वहां गलत रन लिया, इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। आप कप्तान हैं, आपको वहां रहना चाहिए था और मैच को अंतिम ओवरों तक ले जाने की कोशिश करनी थी, लेकिन अनुभव की कमी की वजह से मैच हाथ से निकल गया।
रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ हार के साथ पंजाब किंग्स की टीम छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर खिसक गई है। हालांकि, अभी भी टीम के लिए सब खत्म नहीं हुआ है। पंजाब अपने नियमित कप्तान धवन की जल्द वापसी की उम्मीद कर रहा होगा। पंजाब को अपना अगला मैच 22 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेलना है।