फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Virat Kohli created history, First Player to score 3000 runs at single venue, know | RCB vs KKR

IPL 2023: विराट कोहली ने रचा इतिहास, चिन्नास्वामी में KKR के खिलाफ 54 रन की पारी खेल बनाया बड़ा रिकॉर्ड, जानें

Thu, 27 Apr 2023 06:23 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 27 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

कोहली टी20 में किसी एक वेन्यू पर 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 की 92 पारियों में 3015 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम और तीसरे स्थान पर महमदुल्लाह हैं।

विज्ञापन
IPL 2023: Virat Kohli created history, First Player to score 3000 runs at single venue, know | RCB vs KKR
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कोलकाता ने बैंगलोर के सामने 201 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में बैंगलोर की टीम 179 रन ही बना सकी। विराट कोहली की 37 गेंदों पर 54 रन की पारी खराब गई। वहीं, महिपाल लोमरोर 18 गेंदों में 34 रन बना सके। हालांकि, इस पारी के साथ 34 साल के कोहली ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन

एक वेन्यू पर सबसे ज्यादा टी20 रन

कोहली टी20 में किसी एक वेन्यू पर 3000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 की 92 पारियों में 3015 रन बनाए हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम और तीसरे स्थान पर महमदुल्लाह हैं। रहीम ने मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 121 टी20 पारियों में 2989 रन बनाए हैं, जबकि महमदुल्लाह ने शेर-ए-बांग्ला में ही 130 पारियों में 2813 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लिस्ट में हेल्स और तमीम इकबाल भी शामिल

IPL 2023: Virat Kohli created history, First Player to score 3000 runs at single venue, know | RCB vs KKR
एलेक्स हेल्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर 90 टी20 पारियों में 2749 रन बनाए हैं। बांग्लादेश के तमीम इकबाल मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में 2706 रन के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। इनमें लीग टी20 क्रिकेट के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 के रन भी शामिल हैं। कोहली आईपीएल के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 115 मैचों में 4008 रन बनाए हैं, जबकि आईपीएल में उनके नाम 6957 रन हैं।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन रॉय ने 29 गेंदों में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 48 रन की पारी खेली। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने 37 गेंदों में छह चौके की मदद से 54 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed