फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Ricky Ponting said Hardik Pandya should be kept in the Indian Test team

IPL 2023: रिकी पोटिंग ने टेस्ट में हार्दिक को रखने की वकालत की, बोले- हो सकते हैं टीम इंडिया के एक्स फैक्टर

Tue, 30 May 2023 08:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 30 May 2023 08:53 PM IST
सार

पोटिंग को लगता है कि यह ऑलराउंडर इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकता था। पांड्या ने 2018 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है और उन्होंने फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण पांच दिवसीय प्रारूप में नहीं खेलने का फैसला किया है।

विज्ञापन
IPL 2023 Ricky Ponting said Hardik Pandya should be kept in the Indian Test team
रिकी पोंटिंग और हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग का मानना है कि भारत को लंदन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में शामिल करना चाहिए था। पोटिंग को लगता है कि यह ऑलराउंडर इस मुकाबले में निर्णायक भूमिका निभा सकता था। पांड्या ने 2018 के बाद से कोई टेस्ट नहीं खेला है और उन्होंने फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण पांच दिवसीय प्रारूप में नहीं खेलने का फैसला किया है।
विज्ञापन


पोंटिंग को हालांकि लगता है कि पांड्या सात से 11 जून तक द ओवल में होने वाले खिताबी मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकते थे। मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि उन्होंने हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए लगभग प्रत्येक मैच में गेंदबाजी की। पांड्या टाइटंस के कप्तान हैं। 
विज्ञापन


टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अहम हो सकते थे हार्दिक
पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू के लिए लिखा, ‘मैंने सोचा कि भारत के लिए इस एकमात्र टेस्ट मैच में हार्दिक पांड्या जैसा कोई खिलाड़ी कितना अहम हो सकता था। मुझे पता है कि वह आधिकारिक तौर पर कह चुके हैं कि टेस्ट मैच में खेलना शायद उसके शरीर के लिए थोड़ा कड़ा है। लेकिन सिर्फ एक मैच के लिए। वह आईपीएल में प्रत्येक मैच में गेंदबाजी कर रहे थे और तेज गेंदबाजी कर रहे थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन


'रुख बदलने वाले खिलाड़ी हो सकते थे'
पोंटिंग ने कहा कि पांड्या सात से 11 जून तक होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में भारतीय टीम के लिए मैच का रुख बदलने वाले खिलाड़ी हो सकते थे। उन्होंने कहा, ‘वह एक्स फेक्टर हो सकते थे। उन्हें एकमात्र मैच के लिए चुना जाता, फिर देखते कि वह बल्ले और गेंद से क्या कर सकता है। वह दोनों टीम के बीच का अंतर हो सकता था।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed