फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Ravi Shastri angry after Deepak Chahar injury, said – some bowlers become permanent residents of NCA

IPL 2023: इस पेसर के फिर से चोटिल होने पर भड़के रवि शास्त्री, बोले- NCA के स्थाई निवासी बन गए हैं कुछ गेंदबाज

Wed, 12 Apr 2023 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Apr 2023 10:10 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दीपक चाहर ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह अनफिट दिखे थे और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा कमर के फ्रेक्चर की सर्जरी करा चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2023: Ravi Shastri angry after Deepak Chahar injury, said – some bowlers become permanent residents of NCA
दीपक चाहर पर इशारों-इशारों में रवि शास्त्री ने निशाना साधा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि देश के कुछ अहम गेंदबाज राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के स्थाई निवासी हो गए हैं। पूर्व कोच ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन वह चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर की ओर इशारा कर रहे थे। वह पिछले आठ महीने में तीन बार चोटिल हो गए हैं। उन्हें नितिन पटेल की अगुआई वाली खेल विज्ञान और मेडिकल टीम ने स्वस्थ घोषित किया था। 
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में दीपक चाहर ने सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की थी। इसके बाद वह अनफिट दिखे थे और लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए थे। चाहर हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझ रहे हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा कमर के फ्रेक्चर की सर्जरी करा चुके हैं। 

deepak chahar ke 14 crore, दीपक चाहर आईपीएल 2022 से बाहर, क्या होगा उन 14  करोड़ रुपये का जिसमें CSK ने उन्हें खरीदा था - will deepak chahar get those  14 crore
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री ने कहा- पिछले तीन या चार साल में एनसीए में स्थाई रूप से रहने वाले कई हैं। वे कभी भी वहां जा सकते हैं जो अच्छी बात नहीं है। कुछ खिलाड़ी तो सभी प्रारूप भी नहीं खेलते हैं, लेकिन लगातार चार टी-20 मैचों में चार-चार ओवर भी नहीं कर सकते हैं। फिर ये सभी एनसीए क्यों चले जाते हैं। तीन मुकाबलों के बाद फिर एनसीए लौट आते हैं।
विज्ञापन

चोट की वजह से चाहर 2022 आईपीएल नहीं खेले थे
इससे पहले दीपक चाहर पीठ की चोट के कारण 2022 आईपीएल नहीं खेल पाए थे। चोट की वजह से वह 2022 में कई महीनों तक टीम इंडिया का हिस्सा भी नहीं बने। टी20 वर्ल्ड कप में भी चोटिल होने की वजह से दीपक चाहर का चयन नहीं हुआ था। हालांकि, बीच-बीच में वह टीम से जुड़ते रहे और फिर टीम से बाहर होते रहे। चेन्नई ने अब तक दीपक के पूरी तरह से बाहर होने का एलान नहीं किया है। यह देखने वाली बात होगी कि वह कब वापसी करेंगे।

India vs Sri Lanka | Deepak Chahar Ruled Out Of T20 Series Due To Hamstring  Injury, Expected To Be Fit Till IPL 2022 Starts | IPL 2022 | CSK |

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व दिग्गज सुरेश रैना ने मुंबई के खिलाफ मैच के बाद कहा था- ऐसा लगता है कि दीपक अगले चार-पांच मैचों से बाहर हो जाएंगे। ऐसा लगता है कि उन्हें फिर से हैमस्ट्रिंग की चोट लगी है और वे असहज दिख रहे हैं। चेन्नई को अब अवे मैच खेलने के लिए काफी ट्रेवल करना है, जिससे दीपक की परेशानी और बढ़ सकती है। दीपक चाहर ने आईपीएल में 66 मैच खेले हैं और 59 विकेट चटकाए हैं। वह पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed