फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Purple And Orange Cap List After DC vs GT Game Gujarat Titans Go Top Points Table

IPL 2023: ऋतुराज गायकवाड़ के पास ऑरेंज कैप, गेंदबाजों में मार्क वुड नंबर-1; जानें अंक तालिका की स्थिति

Wed, 05 Apr 2023 09:03 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Apr 2023 09:03 AM IST
सार

गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ ही अंक तालिका में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। उसके दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। गुजरात का नेट रनरेट 0.700 है।

विज्ञापन
IPL 2023 Purple And Orange Cap List After DC vs GT Game Gujarat Titans Go Top Points Table
ऋतुराज गायकवाड़ और मार्क वुड - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

गत चैंपियन गुजरात टाइटंस की जीत का सफर आईपीएल के 16वें सीजन में भी जारी है। उसने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल की है। उद्घाटन मैच में चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को हराने के बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी जीत हासिल कर ली है। गुजरात ने मंगलवार (चार अप्रैल) को दिल्ली को उसके होमग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में छह विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

गुजरात ने दिल्ली के खिलाफ जीत के साथ ही अंक तालिका में पहला स्थान भी हासिल कर लिया है। उसके दो मैचों में चार अंक हो गए हैं। गुजरात का नेट रनरेट 0.700 है। लगातार दूसरी हार के बाद भी दिल्ली को फायदा हुआ है। वह आठवें नंबर आ गया है। उसका नेट रनरेट -1.703 है। लखनऊ सुपर जाएंट्स चौथे स्थान पर खिसक गई है। वहीं, पिछले साल की उपविजेता टीम राजस्थान रॉयल्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर है।

आईपीएल की अंक तालिका के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका (4-4-2023 तक)
विज्ञापन

IPL 2023 Purple And Orange Cap List After DC vs GT Game Gujarat Titans Go Top Points Table
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
गायकवाड़ के सिर ऑरेंज कैप
इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ शीर्ष पर हैं। उन्होंने दो मैचों में 149 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 37 रन बनाए। वह दो मैचों में 93 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली के खिलाफ 62 रन की पारी खेलने वाले गुजरात के साई सुदर्शन पांचवें नंबर पर आ गए हैं। उनके दो मैचों में 84 रन हैं।

टूर्नामेंट के टॉप-5 बल्लेबाज (4-4-2023 तक)
बल्लेबाज टीम मैच रन
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपरकिंग्स 2 149
कायेल मेयर्स लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 126
डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स 2 93
तिलक वर्मा मुंबई इंडियंस 1 84
साई सुदर्शन गुजरात टाइटंस 2 84

IPL 2023 Purple And Orange Cap List After DC vs GT Game Gujarat Titans Go Top Points Table
लखनऊ के गेंदबाज मार्क वुड - फोटो : IPL/BCCI
पर्पल कैप की रेस में मार्क वुड आगे
लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। वह दो मैचों में आठ विकेट लेकर शीर्ष पर हैं। गुजरात के मोहम्मद शमी और राशिद खान उनके करीब हैं। दोनों के पांच-पांच विकेट हैं। शमी और राशिद ने दिल्ली के खिलाफ तीन-तीन विकेट लिए।

टूर्नामेंट के टॉप-5 गेंदबाज (4-4-2023 तक)
गेंदबाज टीम मैच विकेट
मार्क वुड लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 8
राशिद खान गुजरात टाइटंस 2 5
रवि बिश्नोई लखनऊ सुपर जाएंट्स 2 5
मोहम्मद शमी गुजरात टाइटंस 2 5
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स 1 4
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed