फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Playoffs Qualified Team LSG Know How Lucknow Super Giants Qualified for Playoff Without KL Rahul Capt

LSG: कप्तान राहुल के बिना प्लेऑफ में पहुंची लखनऊ की टीम, समझें कैसे गंभीर ने मैदान के बाहर से बदला खेल

Mon, 22 May 2023 06:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 May 2023 06:07 PM IST
सार

लोकेश राहुल नौवें मैच में ही चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। इसके बाद क्रुणाल पांड्या ने टीम की कमान संभाली और इस टीम ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। इसी वजह से यह टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। 
 

विज्ञापन
IPL 2023 Playoffs Qualified Team LSG Know How Lucknow Super Giants Qualified for Playoff Without KL Rahul Capt
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में लखनऊ की टीम ने लीग चरण में शानदार खेल दिखाया और लगातार दूसरे सीजन अंक तालिका में तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई है। पिछले सीजन लखनऊ की सफलता में कप्तान लोकेश राहुल का योगदान काफी ज्यादा था। राहुल ने 15 मैच में 616 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप की रेस में सिर्फ जोस बटलर से पीछे दूसरे स्थान पर रहे थे। हालांकि, इस सीजन राहुल की फॉर्म कुछ खास नहीं थी। उन्होंने नौ मुकाबलों में 113.22 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए। इसके बाद वह चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इस समय तक लखनऊ ने नौ में से पांच मैच जीते थे और चार में उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस टीम के लिए प्लेऑफ की राह आसान नहीं थी। 
विज्ञापन


राहुल के बाहर होने के बाद माना जाने लगा कि लखनऊ की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी, लेकिन टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर के इरादे कुछ और थे। उन्होंने मैदान के बाहर रहकर ही खेल बदल दिया और जरूरत पड़ने पर मैदान के अंदर भी आए। उन पर जुर्माना भी लगा, लेकिन गंभीर ने अपने कप्तान को गंवा चुकी टीम में ऐसा जज्बा भरा कि यह टीम आखिरी तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंच गई। 
विज्ञापन

IPL 2023 Playoffs Qualified Team LSG Know How Lucknow Super Giants Qualified for Playoff Without KL Rahul Capt
चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर जाते राहुल - फोटो : IPL/BCCI
मुश्किल में थे सुपर जाएंट्स
लखनऊ के लिए यह सीजन पहले की तरह शानदार नहीं था। शुरुआती चार में से तीन मैच जीतकर लखनऊ ने शानदार शुरुआत की, लेकिन इसके बाद यह टीम पटरी से उतर गई। अगले पांच में से तीन मैच में लखनऊ को हार मिली और आरसीबी के खिलाफ मैच में विवाद के साथ ही कप्तान राहुल भी चोटिल हो गए। विवादित मैच में हार के साथ खिलाड़ियों का मनोबल कम हुआ, लेकिन मैच के बाद ही गंभीर अपने खिलाड़ियों के लिए विराट से भिड़ गए। यहीं से टीम में लड़ने का जज्बा आया। राहुल के बाद क्रुणाल कप्तान बने, लेकिन गंभीर ने ही पूरी चलाई। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किए और प्रेरक मांकड़ जैसे खिलाड़ी को लेकर आए, जो मैच जिताऊ पारियां खेलने में सक्षम हैं, लेकिन गंभीर ने टीम के निचले क्रम में कोई बदलाव किया, क्योंकि यही इस टीम को मैच जिता रहा था।

IPL 2023 Playoffs Qualified Team LSG Know How Lucknow Super Giants Qualified for Playoff Without KL Rahul Capt
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
गंभीर की रणनीति आई काम
गंभीर ने विपक्षी टीम और पिच के हिसाब से टीम बदली और अलग-अलग रणनीति बनाई। इसी वजह से लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही। राहुल के बाहर होने के बाद चेन्नई के खिलाफ मैच में लखनऊ हारने की कगार पर थी, लेकिन बारिश के चलते लखनऊ को एक अंक का फायदा हो गया। अगले मैच में गुजरात ने लखनऊ को 56 रन के बडे़ अंतर से हरा दिया। इसके बाद लगा कि यह टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। अगले मैच में गंभीर ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया और प्रेरक मांकड़ ने मैच जिताऊ पारी खेली।
विज्ञापन

IPL 2023 Playoffs Qualified Team LSG Know How Lucknow Super Giants Qualified for Playoff Without KL Rahul Capt
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
स्टोनिस और क्रुणाल ने ली जिम्मेदारी
मुंबई के खिलाफ मैच में शीर्ष क्रम फेल हुआ तो स्टोइनिस और क्रुणाल टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए। इसके साथ ही गंभीर ने मोहसिन खान पर भरोसा जताया। उन्हें खेलने का मौका मिला और मोहसिन ने अपनी गेंदबाजी से मैच पलट दिया। अपने आखिरी लीग मैच तक लखनऊ की टीम लय पकड़ चुकी थी। बल्लेबाजी में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा योगदान दिया और गेंदबाजी में भी टीम के रूप में लखनऊ का प्रदर्शन अच्छा रहा। लखनऊ की टीम अपने कप्तान के बिना एक साथ है और लगातार अच्छा खेल दिखा रही है। इसका श्रेय टीम के मेंटॉर गंभीर को ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed