फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Philip Salt Comment after Delhi Capitals win over RCB

IPL 2023: आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद फिलिप साल्ट के हौसले बुलंद, बताया कैसे हुई बल्लेबाजी आसान

Sun, 07 May 2023 08:27 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 07 May 2023 08:27 PM IST
सार

मैच में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2023 Philip Salt Comment after Delhi Capitals win over RCB
फिलिप साल्ट - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ टीम को सात विकेट से जीत दिलाई। मैच जीतने के बाद फिलिप साल्ट ने कहा कि उन्होंने विरोधी टीम के गेंदबाजों पर दबाव डाला जिससे बल्लेबाजों के लिए मैच जीतना आसान हो गया। साल्ट ने आरसीबी के खिलाफ 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन


साल्ट ने कहा, ''मुझे पता है कि अगर मैं क्रीज पर उतरकर गेंदबाजों पर दबाव डालता हूं और अच्छी शुरुआत करता हूं तो बाद में आने वाले बल्लेबाजों के लिए आसानी होगी जिसका मतलब है कि हमारी बल्लेबाजी इकाई के लिए मुकाबला जीतना आसान हो जाएगा। यह सामान्य सी बात है कि आप खेलते हैं तो उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। कई बार हालात प्रतिकूल होते हैं तो आपको इनका सामना करना पड़ता है।''
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
दिल्ली कैपिटल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर सीजन में चौथी जीत हासिल की। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 10 मैच में उसके 10 अंक हैं और वह पांचवें पायदान पर काबिज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली को अपना अगला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 10 मई को चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेलना है। दूसरी ओर, आरसीबी की टीम नौ मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed