Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
IPL 2023 Naveen UL Haq Instagram Story After Rcb Exit From Tournament Targeted Virat Kohli
{"_id":"646ae00ffc4419315c09a07a","slug":"ipl-2023-naveen-ul-haq-messes-with-virat-kohli-again-funny-meme-shared-on-rcb-exit-from-ipl-rcb-vs-lsg-2023-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: नवीन उल हक ने फिर लिया विराट कोहली से पंगा! RCB के टूर्नामेंट से बाहर होने पर शेयर किया मजाकिया मीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2023: नवीन उल हक ने फिर लिया विराट कोहली से पंगा! RCB के टूर्नामेंट से बाहर होने पर शेयर किया मजाकिया मीम
आईपीएल 2023 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के फैंस को तब बड़ा झटका लगा, जब गुजरात टाइटंस ने फाफ डुप्लेसिस की टीम को हरा दिया। इस करो या मरो वाले मुकाबले में हार के साथ ही बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बैंगलोर अगर जीतती तो प्लेऑफ में उसकी सीट पक्की हो जाती, लेकिन हार की वजह से मुंबई को फायदा हुआ और रोहित की पलटन 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंच गई। वहीं, बैंगलोर ने 14 अंकों के साथ अभियान को समाप्त किया। अब मुंबई का एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स से सामना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
नवीन ने उड़ाया मजाक?
इससे पहले RCB के फैंस कयास लगा रहे थे कि बैंगलोर की टीम अपने होम ग्राउंड पर गुजरात के खिलाफ जीत दर्ज करेगी। ऐसे में एलिमिनेटर में बैंगलोर का सामना लखनऊ से होता। फैंस को विराट कोहली बनाम गौतम गंभीर और नवीन उल हक देखने को मिलता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जहां एक तरफ बैंगलोर के फैंस निराश हुए, वहीं दूसरी तरफ लखनऊ के नवीन उल हक ने बैंगलोर की हार के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी में मजाकिया मीम शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उस मीम में एक शख्स जोर-जोर से हंसते हुए दिख रहा है और साथ ही ताली भी बजा रहा है। उनके इस क्रिप्टिक पोस्ट से ऐसा लग रहा है वह कोहली और उनकी टीम को चिढ़ा रहे हैं और आरसीबी की हार पर जश्न मना रहे हैं। इससे पहले नवीन उल हक को पिछले कुछ मैचों में फैंस की हूटिंग का शिकार होना पड़ा था। जब वह फील्डिंग के लिए बाउंड्री के पास आते तो फैंस नवीन और गंभीर को चिढ़ाने के लिए कोहली-कोहली चिल्लाने लगते थे। हालांकि, अब नवीन द्वारा शेयर किए गए मीम से लग रहा है कि उन्होंने एक बार फिर कोहली से पंगा लिया है।
विज्ञापन
नवीन उल हक ने ये मीम शेयर किया है
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं लखनऊ सुपर जाएंट्स ने भी आरसीबी का मजाक उड़ाया। एलएसजी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और लखनऊ के कप्तान क्रुणाल पांड्या हंसते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा हो मानो दोनों आरसीबी की हार और मुंबई के पहुंचने पर जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। इसके कैप्शन में एलएसजी ने लिखा- मूड। साथ ही हाथ मिलाने का इमोजी भी लगाया है। एलएसजी की टीम अब एलिमिनेटर में मुंबई से चेपक में 24 मई को भिड़ेगी। इससे पहले 23 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालिफायर-वन खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी। वहीं, एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालिफायर-टू खेलेगी।
आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में चेन्नई को हराने वाली गुजरात टाइटंस ने आखिरी लीग मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 197 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने चार विकेट खोकर 19.1 ओवर में 198 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। बैंगलोर के लिए विराट कोहली ने नाबाद 101 रन बनाए। वहीं, गुजरात के लिए शुभमन गिल ने नाबाद 104 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।