फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: Naveen-ul-Haq cryptic post, who clashed with Virat Kohli, Gautam Gambhir also reacted, see

IPL 2023: विराट कोहली से भिड़ने वाले नवीन उल हक के इस पोस्ट ने मचाया हंगामा, गंभीर ने भी किया कमेंट, देखें

Sun, 07 May 2023 12:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 May 2023 12:24 PM IST
सार

अब नवीन ने लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के साथ एक और पोस्ट किया है। इस क्रिप्टिक पोस्ट को विराट कोहली पर एक और हमला माना जा रहा है। सिर्फ नवीन ही नहीं विराट गंभीर से भी भिड़े थे।

विज्ञापन
IPL 2023: Naveen-ul-Haq cryptic post, who clashed with Virat Kohli, Gautam Gambhir also reacted, see
गौतम गंभीर और नवीन उल हक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। दोनों लाइव मैच के दौरान ऑन-फील्ड भिड़ गए थे। मैच के बाद भी दोनों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये हमला जारी रहा था।
विज्ञापन



 

अब नवीन ने लखनऊ के मेंटर गौतम गंभीर के साथ एक और पोस्ट किया है। इस क्रिप्टिक पोस्ट को विराट कोहली पर एक और हमला माना जा रहा है। सिर्फ नवीन ही नहीं विराट गंभीर से भी भिड़े थे। इसके बाद तीनों खिलाड़ियों पर कार्रवाई की गई थी। विराट और गंभीर के 100 प्रतिशत मैच फीस काटे गए थे। नवीन के पोस्ट पर गंभीर ने कमेंट भी किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Naveen ul haq Murid (@naveen_ul_haq)

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन ने जो पोस्ट किया है, उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करें जैसा आप चाहते हैं कि वह भी आपके साथ उसी तरह व्यवहार करे। लोगों से उसी तरह से बात करें जैसे आप चाहते हैं कि वह आपके साथ बात करे। इसके साथ नवीन ने सर्वकालिक महान (G.O.A.T) का इमोजी भी बनाया है। यानी वह गंभीर को सर्वकालिक महान बता रहे हैं। इस पर गंभीर ने कमेंट करते हुए लिखा- जैसे हो वैसे ही रहो !! 'कभी मत बदलो'। 

विज्ञापन

नवीन के कैप्शन से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि वह कोहली पर निशाना साध रहे हैं कि उन्होंने जो व्यवहार किया वो कोहली के ही एक्शन पर रिएक्शन था। कोहली ने जिस प्रकार बात की नवीन ने भी वैसा ही जवाब दिया। हालांकि, नवीन का निशाना किस पर था, यह खुद वही बता सकते हैं।

IPL 2023: Naveen-ul-Haq cryptic post, who clashed with Virat Kohli, Gautam Gambhir also reacted, see
कोहली (बाएं) और गंभीर (दाएं) भिड़ते हुए, बीच बचाव करते बाकी खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले लखनऊ के खिलाफ मैच के एक दिन बाद कोहली ने एक पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था- हम जो भी सुनते हैं, वह तथ्य नहीं एक राय होती है। हम जो भी देखते हैं, वह सच नहीं एक नजरिया होता है। इसके बाद नवीन भी इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट करते हैं और लिखते हैं- आपको वही मिलता है जिसके आप हकदार हैं, ऐसा ही होना चाहिए और ऐसा ही होता है।

IPL 2023: Naveen-ul-Haq cryptic post, who clashed with Virat Kohli, Gautam Gambhir also reacted, see
नवीन उल हक विराट से पहले शाहिद अफरीदी से भिड़ चुके हैं - फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ के खिलाफ जीत के बाद बैंगलोर को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में बैंगलोर को सात विकेट से हराया था। वहीं, लखनऊ का चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच बारिश से धुल गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे। आज लखनऊ का सामना अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस से है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed