फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023: England Great Graeme Swann Does Naagin Dance During Commentary, Watch Video | KKR vs RCB

IPL 2023: इंग्लैंड के इस महान गेंदबाज ने कमेंट्री के बीच में किया 'नागिन' डांस, फैंस हुए हैरान, देखें VIDEO

Fri, 07 Apr 2023 08:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 07 Apr 2023 08:54 AM IST
सार

आईपीएल कमेंट्री पैनल का हिस्सा इंग्लैंड के पूर्व महान गेंदबाज ग्रीम स्वान ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने केकेआर बनाम आरसीबी के प्री-मैच शो में अपने साथी कमेंटेटर्स के साथ 'नागिन' डांस किया।

विज्ञापन
IPL 2023: England Great Graeme Swann Does Naagin Dance During Commentary, Watch Video | KKR vs RCB
ग्रीम स्वान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2023 में गुरुवार को कोलकाता नाइटराइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला गया। मैच के दौरान फैंस को कई रोमांचक पल देखने को मिले। हालांकि, सिर्फ ऑन-फील्ड नहीं ऑफ-फील्ड भी दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट मिला। आईपीएल कमेंट्री पैनल का हिस्सा इंग्लैंड के पूर्व महान गेंदबाज ग्रीम स्वान ने फैंस का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने केकेआर बनाम आरसीबी के प्री-मैच शो में अपने साथी कमेंटेटर्स के साथ 'नागिन' डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

डांस का वीडियो आप यहां देख सकते हैं-
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 204 रन का विशाल टोटल खड़ा किया था। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 44 गेंदों में 57 रन, रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में 46 रन की पारी खेली। वहीं, शार्दुल ठाकुर ने कमाल की पारी खेलते हुए 29 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 68 रन बनाए। इसके अलावा केकेआर का कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वेंकटेश अय्यर तीन रन, मनदीप सिंह शून्य, कप्तान नीतीश राणा एक रन, आंद्रे रसेल शून्य पर आउट हुए। आखिर में उमेश यादव छह रन बनाकर नाबाद रहे। आरसीबी की ओर से डेविड विली और कर्ण शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, सिराज, ब्रेसवेल और हर्षल को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन

जवाब में आरसीबी की शुरुआत शानदार रही। विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 44 रन जोड़े। हालांकि, पांचवें ओवर से मैच पलटना शुरू हुआ, जब सुनील नरेन ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद तो बैंगलोर के बल्लेबाज कोलकाता के स्पिन जाल में फंस गए। कोहली, 21, कप्तान डुप्लेसिस 23, ब्रेसवेल 19, मैक्सवेल पांच, हर्षल शून्य, शाहबाज एक, दिनेश कार्तिक नौ, अनुज रावत एक, कर्ण शर्मा एक और आकाश दीप 17 रन बनाकर आउट हुए। डेविड विली 20 रन बनाकर नाबाद रहे। केकेआर की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, सुयश शर्मा को तीन विकेट मिला। सुनील नरेन को दो और शार्दुल को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed