फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sachin Tendulkar Birthday: Did Sachin Tendulkar hit Sehwag with bat during 2011 ODI World Cup? Kishore Kumar

Sachin Birthday: 2011 वर्ल्ड कप के दौरान तेंदुलकर ने सहवाग को बल्ले से मारा था? क्या है पूरा मामला, यहां जानें

Mon, 24 Apr 2023 08:29 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Apr 2023 08:29 AM IST
सार

2011 विश्व कप के दौरान 12 मार्च को भारत का पांचवां मैच नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा था और 111 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने 296 रन बनाए थे। मैच के दौरान एक मजेदार घटना घटी थी, जो शायद ही किसी को पता हो।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Birthday: Did Sachin Tendulkar hit Sehwag with bat during 2011 ODI World Cup? Kishore Kumar
सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन तेंदुलकर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। आईपीएल 2023 में कमेंट्री कर रहे वीरेंद्र सहवाग ने खुद से और सचिन से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी बताई। उन्होंने 2011 वनडे विश्व कप के दौरान उनके और सचिन तेंदुलकर के बीच हुई एक घटना को याद किया और खूब हंसे। 44 साल के सहवाग ने बताया कि विश्व कप के एक मैच के दौरान किसी वजह से सचिन ने मजाक-मजाक में उन्हें बैट से मार दिया था। 
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में घटी घटना

दरअसल, सहवाग को बैटिंग के दौरान गाना गाने की आदत थी। 2011 विश्व कप के दौरान 12 मार्च को भारत का पांचवां मैच नागपुर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ था। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा था और 111 रन की पारी खेली थी। इसकी बदौलत भारत ने 296 रन बनाए थे। सचिन के अलावा सहवाग ने भी 73 रन की पारी खेली थी। नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए गौतम गंभीर ने भी 69 रन बनाए थे। सचिन और सहवाग ने पहले विकेट के लिए 17.4 ओवर में 142 रन की साझेदारी की थी। इस दौरान दोनों के बीच एक मजेदार घटना घटी थी, जो शायद ही किसी को पता हो।

Shoaib Akhtar Said That If The 2011 World Cup Was Part Of The Semi-finals,  He Could Have Dismissed Sachin Tendulkar And Virender Sehwag Early | Sachin  Tendulkar: पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का बड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन सामने वाले बल्लेबाज के साथ स्ट्रैटजी बनाते थे

आईपीएल में कमेंट्री के दौरान सहवाग ने बताया सचिन को ओवरों के बीच में सामने वाले बल्लेबाज से बात करने की आदत थी। हालांकि, दोनों के बीच मैच में साझेदारी अच्छी हो रही थी, तो सहवाग ने बात करने की बजाय गाना गाते रहने का फैसला लिया था, ताकि मैच पर अपना फोकस बनाए रख सकें। हालांकि, यह सचिन को पसंद नहीं आया। सहवाग ने कहा- सचिन तब बहुत अच्छे फॉर्म में थे। सचिन ओवरों के बीच में मुझसे बात करना चाहते थे, लेकिन मैं बात नहीं कर रहा था। मैं सिर्फ गाना गा रहा था, ताकि मैच पर ध्यान दे सकूं। ऐसा तीन ओवरों तक चला। चौथे ओवर के बाद सचिन पीछे से आए और मुझे बैट से मारा और कहा- तुझे किशोर कुमार बना दूंगा अगर ऐसे ही गाना गाता रहा। 
विज्ञापन

सहवाग ने सचिन से क्या कहा, जिससे उन्हें आया गुस्सा

इस पर सहवाग ने कहा कि उनके पास बात करने को कुछ नहीं है, क्योंकि दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। सहवाग ने कहा- मैं उस वक्त हैरान रह गया था। हम अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में क्या बात करना? जैसा चल रहा चलने दो। हमने तब कुछ 140-150 रन की साझेदारी की थी। जब ओवर खत्म हो तो वह गेंदबाज और उनके टैक्टिक्स के बारे में बात करना चाहते थे, लेकिन मैं बिल्कुल इसकी चिंता नहीं कर रहा था। 

टॉप ऑर्डर के बैटर्स की अच्छी बल्लेबाजी के बावजूद टीम इंडिया सिर्फ 296 रन बना सकी थी। भारत के आखिरी सात विकेट 28 रन बनाने में गिर गए थे। डेल स्टेन ने पांच और रॉबिन पीटरसन ने दो विकेट झटके थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.4 ओवर में सात विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। हाशिम अमला ने 61 रन, जैक कैलिस 69 रन और एबी डिविलियर्स ने 52 रन की पारी खेली थी। हरभजन सिंह ने तीन विकेट और मुनाफ पटेल ने दो विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed