फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2023 Ajinkya Rahane career gets a lifeline Shivam Dube becomes CSK star after failed in rcb Rajasthan

IPL 2023: अजिंक्य रहाणे के करियर को मिला जीवनदान, आरसीबी-राजस्थान से निकाले गए शिवम दुबे बने CSK के संकटमोचक

Tue, 30 May 2023 08:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 30 May 2023 08:47 PM IST
सार

चेन्नई को उम्मीद थी कि रहाणे 50 लाख रुपये से ज्यादा में बिकेंगे। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने तैयारी भी कर ली थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। रहाणे के लिए चेन्नई के अलावा किसी ने बोली ही नहीं लगाई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रहाणे को 50 लाख रुपये में ही खरीद लिया।

विज्ञापन
IPL 2023 Ajinkya Rahane career gets a lifeline Shivam Dube becomes CSK star after failed in rcb Rajasthan
शिवम दुबे और अजिंक्य रहाणे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे साल 2022 की शुरुआत में जब टेस्ट टीम से बाहर हुए तो वह काफी दबाव में थे। उनका आईपीएल 2022 में भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। रहाणे को कोलकाता नाइटराइडर्स ने भी टीम से बाहर कर दिया था। आईपीएल में उन्होंने अपना बेस प्राइस घटाया और 50 लाख के ग्रुप में खुद को शामिल किया। जब आईपीएल के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हुई तो रहाणे पर चेन्नई सुपरकिंग्स के अलावा किसी ने बोली नहीं लगाई। सीएसके ने उन्हें 50 लाख रुपये में खरीद लिया।
विज्ञापन


रहाणे के लिए चेन्नई ने नीलामी से पहले ही प्लान बना लिया था। टीम के सीईओ काशी विश्वानाथन की इस बारे में कोच स्टीफन फ्लेमिंग और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बात भी हुई थी। रहाणे के साथ फ्लेमिंग राइजिंग पुणे सुपर जाएंट्स में काम कर चुके थे। वह उनके अनुशासन के फैन थे। वहीं, धोनी की कप्तानी में रहाणे ने टीम इंडिया में काफी खेला था। कोच और कप्तान की जोड़ी को रहाणे पसंद थे।
विज्ञापन

IPL 2023 Ajinkya Rahane career gets a lifeline Shivam Dube becomes CSK star after failed in rcb Rajasthan
अजिंक्य रहाणे - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई को नहीं थी यह उम्मीद
चेन्नई को उम्मीद थी कि रहाणे 50 लाख रुपये से ज्यादा में बिकेंगे। इसके लिए फ्रेंचाइजी ने तैयारी भी कर ली थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। रहाणे के लिए चेन्नई के अलावा किसी ने बोली ही नहीं लगाई। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रहाणे को 50 लाख रुपये में ही खरीद लिया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ रहाणे को खेलने का मौका मिला। उन्हें टॉस से कुछ समय पहले तक पता नहीं था कि वह प्लेइंग इलेवन में है। बेन स्टोक्स और मोईन अली के चोटिल होने के बाद टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी की आवश्यकता थी। रहाणे को मौका मिला और उन्होंने मौके पर चौका मार दिया।

मुंबई के खिलाफ पारी ने सबकुछ बदला
रहाणे ने मुंबई के खिलाफ 27 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। यह उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। उन्होंने 2020 के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। इस पारी के बाद अचानक से रहाणे को टीम इंडिया में लेने की बात होने लगी। हालांकि, सिर्फ यही पारी इसके पीछे वजह नहीं थी। रहाणे ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया था। रहाणे ने मुंबई के लिए दो शतकों की मदद से 57.63 की औसत से 634 रन बनाए थे।

IPL 2023 Ajinkya Rahane career gets a lifeline Shivam Dube becomes CSK star after failed in rcb Rajasthan
अजिंक्य रहाणे और शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
रहाणे को मिली खुलकर खेलने की सलाह
चेन्नई सुपरकिंग्स के कैंप में धोनी के अलावा कोच स्टीफन फ्लेमिंग और बल्लेबाज कोच माइकल हसी ने रहाणे की बल्लेबाजी पर काम किया। रहाणे को खुलकर खेलने की सलाह दी और हमेशा तैयार रहने के लिए कहा। रहाणे ने इस सीजन में 32.60  की औसत 326 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 170 से ज्यादा का रहा। रहाणे ने फाइनल में गुजरात के खिलाफ 13 गेंद पर 27 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। उनकी पारी ने चेन्नई को जीत के करीब पहुंचा दिया।

रहाणे ने धोनी को कहा शुक्रिया
चैंपियन बनने के बाद रहाणे ने कहा, ''मैं सीएसके मैनजमेंट और माही भाई (धोनी) को धन्यवाद कहना चाहूंगा। उन्होंने कहा था कि वो हमेशा मेरा समर्थन करेंगे। उन्होंने सीजन से पहले मुझे मेरा रोल समझा दिया था। सीएसके ने जो आजादी दी है वह बहुत बड़ी बात है। मैं अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी खुश हूं।'' धोनी ने भी रहाणे की तारीफ की। उन्होंने कहा, ''अजिंक्य जैसे खिलाड़ी को समझाना नहीं पड़ता। वह काफी अनुभवी हैं।''
विज्ञापन

IPL 2023 Ajinkya Rahane career gets a lifeline Shivam Dube becomes CSK star after failed in rcb Rajasthan
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
शिवम दुबे बने चेन्नई के नए सिक्सर किंग
रहाणे के अलावा एक और खिलाड़ी ने सबका दिल जीता। उसका नाम शिवम दुबे है। दुबे ने इस सीजन में लंबे-लंबे छक्के लगाए। उन्होंने कुल 35 छक्के लगाए। वह किसी एक सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में शीर्ष पर पहुंच गए। दुबे ने पूर्व दिग्गज शेन वॉटसन की बराबरी कर ली। वॉटसन ने 2018 में 35 छक्के लगाए थे। दुबे चेन्नई के नए सिक्सर किंग बन गए।

शिवम दुबे पर धोनी को काफी विश्वास
शिवम दुबे चेन्नई से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम में भी शामिल थे। दुबे को चेन्नई की तरह खुलकर खेलने की आजादी कहीं नहीं मिली। दुबे के ऊपर धोनी को काफी विश्वास था। चेन्नई के कप्तान ने हमेशा कहा कि दुबे अगर खुलकर खेलते हैं तो मैच का रुख बदल देते हैं। वह लंबे-लंबे छक्के लगाकर दूसरी टीम को दबाव में ला सकते हैं। अपने कप्तान की बात को शिवम दुबे ने हमेशा सही साबित किया। उन्होंने फाइनल में भी महत्वपूर्ण पारी खेली। दुबे 21 गेंद पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने दो छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed