फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 will start from two april 2022 Final on four or five june

IPL 2022: 2 अप्रैल से शुरू हो सकता है आईपीएल का अगला सीजन, फाइनल चार या पांच जून को, पहला मैच चेन्नई में

Wed, 24 Nov 2021 03:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 24 Nov 2021 03:32 PM IST
सार

आईपीएल 2022 की शुरुआत दो अप्रैल से चेन्नई के मैदान पर हो सकती है। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल चार या पांच जून को खेला जाएगा। एक बार फिर मुंबई और चेन्नई के बीच पहला मैच खेला जा सकता है। 

विज्ञापन
IPL 2022 will start from two april 2022 Final on four or five june
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट बोर्ड दो अप्रैल 2022 से आईपीएल के अगले सीजन की शुरुआत कर सकता है। हालांकि अभी पूरा शेड्यूल फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन बीसीसीआई ने अपने प्रमुख शेयरधारकों को बताया है कि दो अप्रैल से यह टूर्नामेंट शुरू हो सकता है। चेन्नई के मैदान में पहला मैच खेला जा सकता है। आईपीएल का 15वां सीजन 10 टीमों के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 60 दिनों के अंदर 17 मैच होंगे। खबरों के अनुसार बीसीसीआई ने यह भी बताया है कि इस बार आईपीए 60 दिनों से ज्यादा समय तक चलेगा और फाइनल मैच चार या पांच जून को हो सकता है। सभी टीमें कुल 14 मैच खेलेंगी। इनमें से सात मुकाबले घरेलू मैदान में और सात बाहरी मैदान में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन


चेन्नई में होगा पहला मैच
आईपीएल 15 का पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा, क्योंकि चेन्नई ने पिछला सीजन जीता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि पहले मैच में चेन्नई के सामने मुंबई की ही टीम होगी या कोई दूसरी टीम। अधिकतर मौकों पर आईपीएल का पहला मैच चेन्नई और मुंबई के बीच ही हुआ है। कुछ दिन पहले ही बीसीसीआई सेक्रेट्री जय शाह ने कहा था कि अगले साल आईपीएल भारत के मैदानों पर ही होगा। 
विज्ञापन


नई टीमों के आने से बदलेगा टूर्नामेंट
इस बार आईपीएल में आठ की बजाय 10 टीमें होंगी। अगले साल जनवरी के महीने में मेगा ऑक्शन होगा। इससे पहले पुरानी टीमें अपने चार खिलाड़ियों को रीटेन कर सकेंगी और नई टीमें ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकेंगी। मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमें बहुत हद तक बदल जाएंगी और आईपीएल में काफी हद तक नयापन आएगा। इससे टूर्नामेंट और भी रोचक होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल अहमदाबाद और लखनऊ की दो नई टीमें आईपीएल में जुड़ने वाली हैं। वहीं विराट कोहली ने भी बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी है। ऐसे में आईपीएल की तीन टीमें मेगा ऑक्शन में अपना कप्तान तलाश रही होंगी। पंजाब के लोकेश राहुल अब बैंगलोर के लिए खेलना चाहते हैं, ऐसे में वो बैंगलोर के नए कप्तान हो सकते हैं। वहीं श्रेयस अय्यर अहमदाबाद या लखनऊ की कप्तानी कर सकते हैं। डेविड वार्नर भी कप्तानी के अच्छे विकल्प होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed