{"_id":"61ec139c54dac90c702c6bde","slug":"ipl-2022-why-former-chennai-super-kings-all-rounder-sam-curran-not-participate-in-the-ipl-auction-know-the-reason","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर सैम करन ने आईपीएल नीलामी में क्यों नहीं लिया भाग? जानिए कारण","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर सैम करन ने आईपीएल नीलामी में क्यों नहीं लिया भाग? जानिए कारण
Sat, 22 Jan 2022 07:54 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Jan 2022 07:54 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होनी है। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर सैम करन इस बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन
सैम करन और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को होनी है। इसके लिए 1214 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से 350 से 400 खिलाड़ी नीलामी में जाएंगे। चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व ऑलराउंडर सैम करन इस बार आईपीएल में खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। सैम करन ने कहा है कि वह अभी अपने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देंगे और अपने सत्र की शुरुआत काउंटी टीम सरे की ओर से करेंगे।
सैम करन ने 32 आईपीएल मैचों में 337 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक दर्ज हैं। करन का औसत 22.47 और स्ट्राइक रेट 149.78 है। गेंदबाजी में करन ने 32 विकेट लिए हैं। वे पहली बार आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से 2019 में खेले थे। इसके बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने उन्हें 2020 में खरीद लिया था। इस बार चेन्नई ने उन्हें रिटेन नहीं किया।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "यह दुख की बात है कि मैं इस साल आईपीएल नीलामी में नहीं रहूंगा। मुझे अभी पने रिहैबिलिटेशन पर ध्यान देना चाहिए। मैं नेट्स में वापस आ गया हूं और बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, इसलिए जल्द ही वापसी की उम्मीद है। टूर्नामेंट के लिए सभी को शुभकामनाएं। मैं सरे क्रिकेट के साथ सत्र की शुरुआत करने के लिए तैयार हूं।"
विज्ञापन
कुरन के अलावा वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स भी नीलामी के लिए उपलब्ध नहीं हैं। आईपीएल नीलामी के लिए 1,214 खिलाड़ियों में 896 भारतीय और 318 विदेशी ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दो दिन तक चलने वाली नीलामी में 10 टीमें बोली लगाएंगी। खिलाड़ियों की सूची में 270 कैप्ड, 903 अनकैप्ड और 41 एसोसिएट खिलाड़ी शामिल हैं।