{"_id":"627d3a88d6067a1d840fded9","slug":"ipl-2022-virat-kohli-sweating-in-the-gym-posted-video-posted-on-instagram-before-rcb-vs-pbks-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2022: जिम में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कैप्शन में लिखी ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022: जिम में जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो, कैप्शन में लिखी ये बात
Thu, 12 May 2022 10:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 12 May 2022 10:19 PM IST
सार
विराट ने इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म का खामियाजा विराट कोहली को आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2022 में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच को लेकर विराट कोहली जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने जिम में एक्सरसाइज करने का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
इस वीडियो में विराट कोहली 15 किग्रा भार उठाते दिख रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- किसने कहा कि मेहनत रुक सकती है? विराट आईपीएल के इस सीजन में कुछ खास फॉर्म में नहीं रहे हैं। वह 12 पारियों में 216 रन बना पाए हैं। इस दौरान उनका औसत 19.64 का रहा है।
विज्ञापन
विराट ने इस सीजन सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है। वहीं, वह तीन बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। आईपीएल 2022 में खराब फॉर्म का खामियाजा विराट कोहली को आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भुगतना पड़ सकता है। भारतीय चयन समिति कोहली को दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट सीरीज से आराम दे सकती है। इससे पहले चयनकर्ता कोहली से व्यक्तिगत तौर पर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।
बैंगलोर की टीम को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैचों को जीतने की जरूरत है। टीम ने अब तक 12 मैचों में से सात में जीत हासिल की है। वहीं, पांच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। 14 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।

View this post on Instagram