फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Two matches of playoff may be held at Eden Gardens and final in Ahmedabad

IPL 2022: ईडन गार्डन्स में हो सकते हैं प्लेऑफ के दो मैच, अहमदाबाद में फाइनल की संभावना, जल्द होगा एलान

Tue, 12 Apr 2022 10:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 12 Apr 2022 10:41 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक प्लेऑफ मैचों के लिए मैदान के नामों का एलान नहीं किया है। अब यह खबर सामने आई है कि फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा सकता है।

विज्ञापन
IPL 2022 Two matches of playoff may be held at Eden Gardens and final in Ahmedabad
ईडन गार्डन्स और नरेंद्र मोदी स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 15वें सीजन में अब तक 21 मैच हो चुके हैं। लीग राउंड में 70 मुकाबले खेले जाएंगे। महाराष्ट्र के चार मैदानों पर लीग राउंड के सभी मैच होने हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अब तक प्लेऑफ मैचों के लिए मैदान के नामों का एलान नहीं किया है। अब यह खबर सामने आई है कि फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा सकता है।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में प्लेऑफ दो मैच आयोजित हो सकते हैं। अगर कोरोना संक्रमितों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होती है तो ईडन गार्डन्स में क्वालीफायर-1 के साथ-साथ एलिमिनेटर मैच खेला जा सकता है। इसके बाद क्वालीफायर-2 के साथ फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। बीसीसीआई जल्द ही आधिकारिक रूप से एलान कर सकता है।
विज्ञापन


अब तक टूर्नामेंट सुचारू रूप से चल रहा है और मौजूदा स्थितियों को देखते हुए बोर्ड दो स्थानों पर प्लेऑफ की मेजबानी कर सकता है। सिर्फ दो शहरों में यात्रा होने के कारण बायो-बबल को ठीक से बनाए रखा जा सकता है। इससे पहले ऐसी खबरें थीं कि लखनऊ को प्लेऑफ के कुछ मैचों की मेजबानी दी जा सकती है, लेकिन कई चुनौतियों के कारण कोलकाता और अहमदाबाद का नाम आगे बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2021 में कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद आईपीएल को बीच में रोकना पड़ा था। उसके बाद दूसरे चरण का आयोजन यूएई में हुआ था। बोर्ड इस बार कोई भी जोखिम उठाना नहीं चाह रहा है। प्लेऑफ के दौरान कितने दर्शक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे इसका फैसला मैच से कुछ दिन पहले लिया जाएगा। वहीं, बोर्ड जल्द ही मई के तीसरे सप्ताह में होने वाले महिला टी20 चैलेंज की तारीखों और मैदानों को लेकर भी एलान कर सकता है। पुणे में महिला टी20 चैलेंज के मैचो का आयोजन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed