फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 SRH vs PKBS Match 70 Preview and Prediction

SRH vs PBKS: हैदराबाद-पंजाब जीत से खत्म करना चाहेंगे अपने आईपीएल का सफर, आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मैच आज

Sun, 22 May 2022 11:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 22 May 2022 11:21 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच का प्लेऑफ पर कोई असर नहीं होगा, लेकिन दोनों टीमें जीत के साथ अपना सफर खत्म करना चाहेंगी। पंजाब की टीम हैदराबाद के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर करने उतरेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 SRH vs PKBS Match 70 Preview and Prediction
पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल के 15वें सत्र में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों टीमों की प्ले ऑफ उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं और रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जब एक-दूसरे के खिलाफ अंतिम मुकाबले में भिड़ेंगी तो वह अपने-अपने सफर का अंत जीत से करना चाहेंगी। दोनों टीमें तब प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थीं, जब बृहस्पतिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शीर्ष पर चल रही गुजरात टाइटंस को हरा दिया था। 
विज्ञापन


आईपीएल के 70वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद अपने कप्तान केन विलियम्सन के बिना उतरेंगी क्योंकि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड लौट गए हैं। उनकी अनुपस्थिति में या तो भुवनेश्वर  कुमार या फिर निकोलस पूरन के सीजन के अंतिम लीग मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने की उम्मीद है। हैदराबाद ने लगातार पांच मैचों में मिली हार का सिलसिला मुंबई इंडियंस पर तीन रन की करीबी जीत से तोड़ा था जबकि पंजाब को दिल्ली कैपिटल्स से 17 रन की हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

पंजाब की बल्लेबाजी का प्रदर्शन साधारण 
अगर मयंक अग्रवाल की टीम के सत्र के प्रदर्शन की बात की जाए तो यह निरंतरता का अभाव रहा है, जिससे टीम लगातार 2 मैच नहीं जीत सकी। आरसीबी को 54 रन से हराने के बाद पंजाब को दिल्ली के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में बल्लेबाजी क्रम के ढहने से हार मिली। पंजाब की बल्लेबाजी इकाई का प्रदर्शन निरंतर नहीं रहा। अगर उन्हें बड़ा स्कोर बनाना है या फिर बड़े स्कोर का बचाव करना है तो एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। 

पंजाब के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन, शिखर धवन नहीं चल पाते हैं तो जीतेश शर्मा हैं जो बड़े स्कोर तक पहुंचा सकते हैं या फिर मैच खत्म कर सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (22) इस सत्र के सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। अर्शदीप सिंह (10) ने भी यार्कर डालने की काबिलियत से प्रभावित किया है, विशेषकर अंतिम ओवरों में।

उमरान मलिक पर रहेंगी निगाहें 
सनराइजर्स लगातार पांच मैच जीतकर शीर्ष दो में पहुंचने की ओर बढ़ती दिख रही थी लेकिन उनके गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन के चोटिल होने से उनका अभियान पटरी से उतर गया और टीम को लगातार पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा। कप्तान विलियम्सन भी फॉर्म में वापसी नहीं कर सके। गेंदबाजी में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अच्छा प्रदर्शन किया है और वह इसे बरकरार रखना चाहेंगे। 

सनराइजर्स के पास अफगानिस्तान के गेंदबाज फजलहक फारूखी भी हैं जिन्होंने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। भुवनेश्वर और फारूखी एक और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगाए होंगे जबकि नटराजन को टिम डेविड के खुद के खिलाफ आक्रामक प्रदर्शन को भूलकर फिर से अपनी यार्कर पर ध्यान लगाना होगा।

राहुल त्रिपाठी ने संभाली जिम्मेदारी 
इस सत्र में सनराइजर्स की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी राहुल त्रिपाठी ने संभाली है। पिछले मैच में टीम ने एक रणनीतिक बदलाव किया और उसका फायदा मिला। प्रियम गर्ग को टीम में शामिल किया गया जिन्होंने प्रभावित किया। अभिषेक शर्मा भी टुकड़ों में अच्छे रहे हैं जबकि ऐडन मार्करम भी कुछ अच्छी पारियों के बाद सुस्त हो गए।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद की संभावित टीम
प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, ग्लेन फिलिप्स, निकोलस पूरन (विकटेकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड/सीन एबॉट, भुवनेश्वर कुमार (कप्तान), टी नटराजन, उमरान मलिक।

पंजाब की संभावित टीम
जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), बेनी हॉवेल, शाहरुख खान / हरप्रीत बरार, ऋषि धवन / ईशान पोरेल, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed