फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Shoaib Akhtar statement about Umran Malik said I will be happy if he breaks my record

IPL 2022: 'मेरे रिकॉर्ड के चक्कर में कहीं हड्डियां न तुड़वा ले', उमरान मलिक को लेकर शोएब अख्तर का बयान

Sun, 15 May 2022 05:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 15 May 2022 05:34 PM IST
सार

उमरान मलिक ने हाल ही में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज (157 किमी प्रति घंटा) फेंकी है। उनकी तेजी से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी प्रभावित हैं। हालांकि, मलिक की तेजी देखकर अख्तर को एक डर भी सता रहा है।

विज्ञापन
IPL 2022 Shoaib Akhtar statement about Umran Malik said I will be happy if he breaks my record
शोएब अख्तर और उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

जम्मू एक्सप्रेस के नाम से मशहूर उमरान मलिक ने मौजूदा आईपीएल में सबको अपनी तेजी से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने लगातार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है। मलिक ने हाल ही में आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे तेज (157 किमी प्रति घंटा) फेंकी है। उनकी तेजी से पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी प्रभावित हैं। हालांकि, मलिक की तेजी देखकर अख्तर को एक डर भी सता रहा है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने एक इंटरव्यू में कहा कि उमरान मलिक कहीं उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के प्रयास में अपनी हड्डियां ना तुड़वा बैठे। शोएब ने कहा, ''कुछ दिन पहले मुझे किसी ने बताया कि मेरे सबसे तेज गेंद के रिकॉर्ड के 20 साल पूरे हो गए हैं। अभी तक कोई उसे तोड़ नहीं पाया है। मैंने तब कहा कहा था कि कोई बच्चा मेरे इस रिकॉर्ड को जरूर तोड़े। अगर उमरान मेरे रिकॉर्ड को तोड़ दें तो मुझे बहुत खुशी होगी, लेकिन कहीं मेरे रिकॉर्ड को तोड़ते-तोड़ते वह अपनी हड्डियां न तुड़वा बैठे। मेरी दुआ है कि वह चोटिल ना हो और फिट रहे।''
विज्ञापन


अख्तर ने उमरान को टीम इंडिया में चुनने की भी वकालत की। उन्होंने कहा, ''उसे मौका मिलना चाहिए। मैं उसे खेलते देखना चाहता हूं। 150 से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले कम ही लोग बचे हैं। उमरान लगातार उसके करीब गेंदबाजी करता है। उसे देखकर मुझे खुशी हुई है। मैं नए बच्चों को इस रफ्तार से गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर के नाम सबसे तेज गेंद दर्ज है। उन्होंने 161.3 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2003 वर्ल्ड कप में 161.3 की स्पीड से गेंद की थी। जहां तक उमरान मलिक की बात है तो उन्होंने आईपीएल के मौजूदा सीजन के 12 मैचों में 18 विकेट झटके हैं। इस दौरान 25 रन देकर पांच विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed