फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 sachin tendulkar tells son Arjun Tendulkar about cricket path is going to be challenging

Arjun Tendulkar: आज के 'अर्जुन' को मिला कल का 'तेंदुलकर' बनने का ज्ञान, सचिन बोले- डगर कठिन है...

Tue, 24 May 2022 07:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 24 May 2022 07:41 PM IST
सार

मुंबई ने पिछले सीजन में अर्जुन को 20 लाख और इस सीजन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। सचिन लंबे समय से मुंबई की टीम के साथ हैं। तेंदुलकर मुंबई की टीम के पहले कप्तान थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वो टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 sachin tendulkar tells son Arjun Tendulkar about cricket path is going to be challenging
अर्जुन तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल के मौजूदा सीजन में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उनकी टीम 14 मैचों में 10 हार के बाद प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई और अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रही। यह लगातार दूसरा सीजन है जब अर्जुन को खेलने को मौका नहीं मिला। पिछले सीजन में उन्हें बेंच पर ही रहना पड़ा था। इस बार मौका नहीं मिलने के बाद सचिन तेंदुलकर ने बेटे अर्जुन को सफलता का मंत्र दिया है। उन्होंने कहा है कि यह डगर कठिन है। सफलता पाने के लिए मेहनत जारी रखनी होगी।
विज्ञापन


मुंबई ने पिछले सीजन में अर्जुन को 20 लाख और इस सीजन में 30 लाख रुपये में खरीदा था। सचिन लंबे समय से मुंबई की टीम के साथ हैं। तेंदुलकर मुंबई की टीम के पहले कप्तान थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से वो टीम के साथ मेंटर के रूप में जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि फ्रेंचाइजी में वो चयन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं।
विज्ञापन


'यह डगर कठिन और मुश्किल है'
सचिन ने एक शो ‘सैचइनसाइट’ पर अर्जुन के बारे में बात की। उनसे यह पूछा गया कि क्या वो अर्जुन को इस सीजन में खेलते हुए देखना पसंद करते तो तेंदुलकर ने कहा, ‘‘यह सवाल अलग है। मैं इस बारे में क्या सोचता हूं और क्या महसूस करता हूं वह मायने नहीं रखता है। अब सीजन समाप्त हो चुका है। मैंने हमेशा अर्जुन से कहा है कि यह डगर कठिन और मुश्किल है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई की चयन प्रक्रिया से अलग रहते हैं सचिन
तेंदुलकर ने आगे कहा, ‘‘मैंने उसे हमेशा कहा है कि तुमने क्रिकेट खेलना इसलिए शुरू किया है, क्योंकि तुम क्रिकेट से प्यार करते हो। ऐसा करना जारी रखना होगा। कड़ी मेहतन करो, नतीजे मिलेंगे।’’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगा चुके सचिन ने चयन को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ''जहां तक चयन का सवाल है तो मैं इसमें हस्तक्षेप नहीं करता हूं। मैं टीम प्रबंधन पर छोड़ देता हूं। मैंने हमेशा ऐसा ही किया है।’’


मुंबई के लिए खेलते हैं अर्जुन
अर्जुन घरेलू क्रिकेट में मुंबई की टीम से खेलते हैं। उन्होंने अब तक दो टी20 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान दो विकेट अपने नाम किए हैं। उनका इकोनॉमी रेट काफी खराब है। अर्जुन ने 9.57 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed