फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Rohit Sharma said - making a few changes will bring back the form, admitted a lot did not suit him

IPL 2022: रोहित बोले- थोड़े बदलाव करने से हो जाएगी फॉर्म वापसी, स्वीकारा काफी कुछ उनके अनुकूल नहीं रहा

Mon, 23 May 2022 12:01 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 May 2022 12:01 AM IST
सार

रोहित के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा। आईपीएल के 2008 में पहले सत्र में पदार्पण करने से लेकर पहली बार ऐसा हुआ जबकि वह एक भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 19.14 के औसत और 120.17 के स्ट्राइक रेट से केवल 248 रन बनाए।

विज्ञापन
IPL 2022: Rohit Sharma said - making a few changes will bring back the form, admitted a lot did not suit him
रोहित शर्मा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजी में काफी कुछ उनके अनुकूल नहीं रहा, लेकिन इस निराशाजनक सत्र के बावजूद उनकी रातों की नींद गायब नहीं हुई और थोड़े बदलाव करने से वह फिर से फॉर्म में वापसी कर लेंगे।
विज्ञापन


रोहित के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का यह सत्र बेहद निराशाजनक रहा। आईपीएल के 2008 में पहले सत्र में पदार्पण करने से लेकर पहली बार ऐसा हुआ जबकि वह एक भी अर्धशतक बनाने में नाकाम रहे। इस सलामी बल्लेबाज ने 14 मैचों में 19.14 के औसत और 120.17 के स्ट्राइक रेट से केवल 248 रन बनाए।
विज्ञापन


रोहित ने कहा, ‘बहुत सी चीजें जो मैं करना चाहता था, उन्हें मैं नहीं कर पाया। मैं इस सत्र में अपने प्रदर्शन से बहुत निराश हूं। लेकिन ऐसा मेरे साथ पहले भी हो चुका है, इसलिए यह ऐसा नहीं है जिससे मैं पहली बार गुजर रहा हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि क्रिकेट यहीं खत्म नहीं होता, आगे हमें काफी क्रिकेट खेलनी है। इसलिए मुझे मानसिक पहलू पर ध्यान देने और इस पर विचार करने की जरूरत है कि मैं फॉर्म में कैसे लौट सकता हूं और कैसे अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं।’ रोहित ने कहा, ‘थोड़े बदलाव करने होंगे और जब भी समय मिलेगा मैं इन पर काम करने की कोशिश करूंगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई के लिये यह सत्र निराशाजनक रहा। दिल्ली कैपिटल्स पर आखिरी मैच में पांच विकेट की जीत के बावजूद वह अंतिम स्थान पर रही। मुंबई ने लगातार आठ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और इसके बाद बाकी बचे छह में से चार मैचों में उसने जीत दर्ज की। रोहित ने कहा, ‘यह सत्र हमारे लिए थोड़ा निराशाजनक रहा क्योंकि टूर्नामेंट की शुरुआत में हम अपनी रणनीति पर अमल नहीं कर पाए। हम जानते हैं कि आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में आपको लय बनानी होती है। ’


उन्होंने कहा, ‘शुरू में जब हम एक के बाद एक मैच हार रहे थे तो वह मुश्किल दौर था। हमारे लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण था कि हमने जो भी रणनीति बनाई थी, हम उसके अनुसार चलें। हम जैसा चाहते थे यह वैसा नहीं हुआ।’ रोहित ने कहा, ‘जब आपके पास एक नई टीम होती है तो कभी-कभी ऐसा होता है क्योंकि कुछ खिलाड़ियों को अपनी भूमिका समझने में समय लगता है। कुछ खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार खेल रहे थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed