फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022: Robin Uthappa can make many Records in match against Mumbai Indians; Uthappa to play 200th Indian Premier League Match; CSK vs MI

MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ कई रिकॉर्ड बना सकते हैं रॉबिन उथप्पा, आज खेलेंगे अपना 200वां आईपीएल मैच

Thu, 21 Apr 2022 02:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 21 Apr 2022 02:38 PM IST
सार

उथप्पा ने अपने करियर में 27 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगाया है। ऐसे में उथप्पा एक और दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे।

विज्ञापन
IPL 2022: Robin Uthappa can make many Records in match against Mumbai Indians; Uthappa to play 200th Indian Premier League Match; CSK vs MI
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में आज मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इस मैच में चेन्नई के ओपनर रॉबिन उथप्पा कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उथप्पा अगर मैदान पर उतरे, तो यह उनका 200वां आईपीएल मैच होगा। अब तक उन्होंने 199 मैचों में 28.10 की औसत से 4919 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

IPL 2022: Robin Uthappa can make many Records in match against Mumbai Indians; Uthappa to play 200th Indian Premier League Match; CSK vs MI
रॉबिन उथप्पा - फोटो : twitter@IPL
उथप्पा 200 आईपीएल मैच खेलने वाले सातवें खिलाड़ी भी बन जाएंगे। उनसे पहले एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना आईपीएल में 200 मैच खेल चुके हैं। इसके अलावा 81 रन बनाते ही उथप्पा आईपीएल में 5000 रन भी पूरे कर लेंगे। 47 रन बनाते ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में क्रिस गेल को पीछे छोड़ देंगे और सातवें नंबर पर पहुंच जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2022: Robin Uthappa can make many Records in match against Mumbai Indians; Uthappa to play 200th Indian Premier League Match; CSK vs MI
गायकवाड़- उथप्पा - फोटो : social media
गेल ने आईपीएल में 142 मैचों में 39.72 की औसत और 148.96 के स्ट्राइक रेट से 4965 रन बनाए हैं। इसमें छह शतक और 31 अर्धशतक शामिल है। वहीं, उथप्पा ने अपने करियर में 27 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगाया है। ऐसे में उथप्पा एक और दिलचस्प रिकॉर्ड भी अपने नाम करेंगे। उथप्पा बिना किसी शतक के आईपीएल में 5000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।
विज्ञापन

IPL 2022: Robin Uthappa can make many Records in match against Mumbai Indians; Uthappa to play 200th Indian Premier League Match; CSK vs MI
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में उथप्पा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक छह मैचों में दो अर्धशतक की मदद से 197 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 32.83 का और स्ट्राइक रेट 152.71 का रहा है। मुंबई के खिलाफ चेन्नई इस सीजन का दूसरा मैच जीतने उतरेगी। टीम अब तक छह मैचों में पांच हार और एक जीत के साथ अंक तालिका में नौवें नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed