फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Retention policy a team can retain maximum four player know policy

IPl 2022 Retention Policy: अधिकतम चार खिलाड़ियों को रीटेन कर पाएगी एक आईपीएल टीम, जानिए क्या हैं नए नियम

Fri, 22 Oct 2021 05:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 05:42 PM IST
सार

आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अधिकतम चार खिलाड़ियों को रीटेन कर पाएंगी। इनमें कम से कम एक विदेशी खिलाड़ी का होना जरूरी है और अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को रीटेन किया जा सकता है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Retention policy a team can retain maximum four player know policy
मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें पांच की बजाय चार खिलाड़ियों को रीटेन कर पाएंगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए रिटेंशन पॉलिसी की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। इस बार टीमों को पांच की बजाय चार खिलाड़ियों को रीटेन करने की अनुमति दी गई है। इन चार खिलाड़ियों में अधिकतम तीन भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है, जबकि एक विदेशी खिलाड़ी को रीटेन करना भी जरूरी है। सभी टीमें अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को रीटेन कर सकती हैं और कम से कम दो भारतीट खिलाड़ियों को रीटेन करना भी जरूरी है। कोई भी टीम दो से ज्यादा अनकैप्ड (जो भारत के लिए नहीं खेले हैं) खिलाड़ियों को रीटेन नहीं कर सकेगी।
विज्ञापन


आईपीएल 2022 में दो नई टीमें भी शामिल होंगी। इनके लिए भी नियम जारी कर दिए गए हैं। क्रिकबज की खबर के अनुसार आईपीएल की दोनों नई टीमें भी दो से तीन खिलाड़ियों को बोली लगने से पहले अपनी टीम में शामिल कर सकेंगी। अगर भारतीय टीम के बड़े खिलाड़ी नीलामी में शामिल नहीं होते हैं तो नई टीमों को अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को बोली लगने से पहले अपनी टीम में शामिल करने की अनुमति होगी।   
विज्ञापन

इस बार नहीं होगा राइट टू मैच का नियम 

आईपीएल की नीलामी में इस बार पहले से शामिल आठ टीमों को राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि अभी तक बीसीसीआई ने नीलामी के नियमों का आधिकारिक एलान नहीं किया है। 25 अक्तूबर को दुबई में आईपीएल की दो नई टीमों का एलान किया जाएगा। इसके बाद ही नीलामी से जुड़े नियम भी जारी किए जाएंगे। आईपीएल में नई टीमों की खरीददारी को लेकर कई ग्रुप ने रुचि दिखाई है और कुछ लोग अभी से ही दुबई पहुंच चुके हैं, जबकि टीमों की नीलामी आज से तीन दिन बाद होनी है। 

धोनी को रीटेन कर सकती है चेन्नई

चेन्नई के अधिकारियों ने धोनी को रीटेन करने को लेकर कई बयान दिए थे। पहले टीम की तरफ से कहा गया था कि सबसे पहले धोनी को ही रीटेन किया जाएगा। इसके बाद कहा गया कि रीटेंशन के नियम सामने आने के बाद इस बारे में फैसला होगा। चेन्नई के मालिक एन श्रीनिवासन ने भी यही बात कही थी। अब रीटेंशन के नियम सामने आने के बाद चेन्नई आसानी से धोनी को रीटेन कर सकती है। उनके अलावा जडेजा और ऋतुराज गायकवाड़ को रीटेन किया जा सकता है, जबकि प्लेसिस या ब्रावो चेन्नई की तरफ से रीटेन होने वाले एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed