फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs RR Preview Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals RCB looking for sixth win check possible playing-11

RCB vs RR: आरसीबी को छठी जीत की तलाश, राजस्थान रॉयल्स से होगा मुकाबला, जानें संभावित प्लेइंग-11

Tue, 26 Apr 2022 03:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Tue, 26 Apr 2022 03:16 PM IST
सार

लगातार दो मैच में पहली गेंद पर पवेलियन लौटने के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर भी सभी की नजरें होंगी। पिछले मैच में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद आरसीबी को उम्मीद होगी कि स्टार बल्लेबाज कोहली बड़ी पारी खेलेंगे।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs RR Preview Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals RCB looking for sixth win check possible playing-11
संजू सैमसन और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम मंगलवार (26 अप्रैल) को आईपीएल के 39वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान में उतरेगी। इस मैच में आरसीबी का लक्ष्य बेहतरीन फॉर्म में चल रहे जोस बटलर के बल्ले को खामोश रखकर विरोधी टीम पर दबाव डालना होगा। लगातार दो मैच में पहली गेंद पर पवेलियन लौटने के बाद आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर भी सभी की नजरें होंगी। पिछले मैच में बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के बाद आरसीबी को उम्मीद होगी कि स्टार बल्लेबाज कोहली बड़ी पारी खेलेंगे और अन्य बल्लेबाज भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन


बेंगलोर की टीम इस मुकाबले में पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नौ विकेट की करारी हार के बाद उतरेगी जबकि राजस्थान की टीम ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं और मौजूदा सत्र में बेहतरीन फॉर्म में चल रही है।
विज्ञापन


कार्तिक-मैक्सवेल से रहेंगी उम्मीदें
सभी की नजरें कोहली पर होंगी लेकिन कप्तान फॉफ डुप्लेसी, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद जैसे बल्लेबाज भी हैं जो बड़े शॉट खेलने में सक्षम हैं। इनका बल्ला चलता है तो राजस्थान के गेंदबाजों की राह आसान नहीं होने वाली। बेंगलोर की ओर से मौजूदा सत्र में अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले डु प्लेसी की फॉर्म में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कार्तिक भी बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता के कारण फिनिशर की अपनी भूमिका अच्छी तरह निभा रहे हैं।पिछले मैच में वह हालांकि खाता नहीं खोल सके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट-चहल रखेंगे रनों पर अंकुश
राजस्थान के पास विविधता भरा गेंदबाजी आक्रमण है जिसकी अगुआई ट्रेंट बोल्ट कर रहे हैं। बोल्ट  विराट को परेशान करते आए हैं। प्रसिद्ध कृष्ण के अलावा रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी भी आरसीबी के बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है। चहल टूर्नामेंट में अब तक 18 विकेट चटका चुके हैं। अश्विन भी अपने दिन किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने में सक्षम हैं।

शानदार फॉर्म में हैं बटलर
राजस्थान के लिए सलामी बल्लेबाज जोस बटलर बेहतरीन फॉर्म में हैं और मौजूदा सत्र में पहले ही तीन शतक जड़ चुके हैं। सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कप्तान संजू सैमसन भी बल्ले से योगदान दे रहे हैं जबकि शिमरोन हेतमायर ने भी कुछ आकर्षक पारियां खेली हैं। राजस्थान की बल्लेबाजी का कमजोर पक्ष करुण नायर और रियान पराग हैं और इस जोड़ी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

हर्षल-हेजलवुड पर रहेगा जिम्मा
आरसीबी के पास हर्षल पटेल के रूप में डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने वाला सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है लेकिन इस तेज गेंदबाज को मोहम्मद सिराज और जोश हेजलवुड से सहयोग की जरूरत है। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा के चार ओवर भी आरसीबी के लिए काफी महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि वह भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं।

संभावित अंतिम एकादश
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
फॉफ डुप्लेसी (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज।


राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेतमायर, करुण नायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेड मैकॉय, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed