फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs MI Analysis Ishan Kishan and Jasprit Bumrah fail Mumbai Indians lost against rcb know where Rohit Sharma went wrong

RCB vs MI Analysis: ईशान किशन और बुमराह फेल, मझधार में मुंबई इंडियंस की नैया, जानें रोहित शर्मा से कहां हुई चूक

Sun, 10 Apr 2022 08:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sun, 10 Apr 2022 08:54 AM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद मुंबई इंडियंस की टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार गई है। चार हार के बाद टीम की नैया मझधार में है।

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs MI Analysis Ishan Kishan and Jasprit Bumrah fail Mumbai Indians lost against rcb know where Rohit Sharma went wrong
मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

मुंबई इंडियंस को लगातार चौथे मैच में हार मिली है। चार बार की चैंपियन टीम का सीजन में अब तक खाता नहीं खुला है। दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हार गई है। चार हार के बाद टीम की नैया मझधार में है। आरसीबी के खिलाफ सूर्यकुमार यादव को छोड़कर सभी बल्लेबाज फेल रहे। गेंदबाजी में भी किसी ने प्रभावित नहीं किया।
विज्ञापन


मैच का टर्निंग पॉइंट
मुंबई के पांच विकेट 12 रन के अंदर गिर गए। टीम को पहला झटका 50 रन के स्कोर पर लगा। इसके बाद 62 रन तक पांच विकेट गिर गए। कप्तान रोहित शर्मा सबसे पहले आउट हुए। उनके बाद डेवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, तिलक वर्मा और कीरोन पोलार्ड आउट हो गए। लगातार पांच झटकों के बाद मुंबई की टीम संभल नहीं पाई।
विज्ञापन

IPL 2022 RCB vs MI Analysis Ishan Kishan and Jasprit Bumrah fail Mumbai Indians lost against rcb know where Rohit Sharma went wrong
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के साथ आरसीबी के दिनेश कार्तिक - फोटो : IPL/BCCI
दोनों कप्तानों का कैसा रहा प्रदर्शन
बल्लेबाजी को देखें तो रोहित शर्मा ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। उनका स्ट्राइक रेट 173.33 का रहा। रोहित फिल्डिंग के दौरान अपनी टीम से कई मौकों पर नाराज दिखे। अपने खिलाड़ियों पर चिल्लाते हुए दिखे। यह साफ दिख रहा था कि रोहित लगातार हार के बाद दबाव में हैं। दूसरी ओर फाफ डुप्लेसिस ने हमेशा की तरह ठंडे दिमाग से कप्तानी की। बल्लेबाजी में भी वे काफी धीमे रहे। उनका मकसद टीम को मजबूत शुरुआत दिलाने पर था। डुप्लेसिस ने अनुज रावत के साथ 50 रनों की साझेदारी की। उन्होंने 24 गेंदों पर 16 रन बनाए।

IPL 2022 RCB vs MI Analysis Ishan Kishan and Jasprit Bumrah fail Mumbai Indians lost against rcb know where Rohit Sharma went wrong
बल्लेबाजी के दौरान शॉट लगाते विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष:
पहले तो टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करने वाली टीम मुंबई को कम स्कोर पर रोक दिया। 6.2 ओवर में 50 रन बना चुकी मुंबई की टीम उनके सामने 151 रन ही बना सकी। डेविड विली ने दो ओवर में आठ रन देकर मुंबई को बांधे रखा। उनके बाद वनिंदु हसरंगा, आकाश दीप और हर्षल पटेल ने विकेट लेकर विपक्षी टीम को ध्वस्त कर दिया। बल्लेबाजी में 22 साल के युवा बल्लेबाज अनुज रावत का बल्ला सीजन में पहली बार चला। उन्होंने 47 गेंद पर 66 रन ठोक दिए। अनुभवी विराट कोहली दो रन से अर्धशतक नहीं लगा सके, लेकिन टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

नकारात्मक पक्ष: कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भले ही टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई, लेकिन वे अपने पुराने रंग में नहीं दिखे। डुप्लेसिस तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन पहले मैच के बाद उनका बल्ला खामोश है। डुप्लेसिस को इस पर काम करना होगा। गेंदबाजी में रिटेन किए गए मोहम्मद सिराज फिर से लय में नहीं दिखे। इस सीजन में उनका जलवा अभी तक देखने को नहीं मिला है। सिराज ने चार ओवर में 52 रन लुटा दिए। शाहबाज अहमद भी महंगे साबित हुए। उन्होंने दो ओवर में 19 रन दिए। आरसीबी को अगर आगे के मैचों में जीत हासिल करनी है तो डुप्लेसिस और सिराज को बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन

IPL 2022 RCB vs MI Analysis Ishan Kishan and Jasprit Bumrah fail Mumbai Indians lost against rcb know where Rohit Sharma went wrong
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के लिए मैच में क्या-क्या हुआ?
सकारात्मक पक्ष: बल्लेबाजी में सूर्यकुमार यादव ने सबका दिल जीता। मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य और तेजी का मिश्रण दिखाया। उन्होंने विकेट बचाए रखने के साथ-साथ तेजी से रन भी बनाए। सूर्यकुमार ने 37 गेंद पर 68 रन बनाए। इस दौरान पांच चौके और छह छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 183.78 का रहा। गेंदबाजी में जयदेव उनादकट को पहली बार मौका मिला। उन्होंने सधी गेंदबाजी की और चार ओवर में 30 रन देकर एक विकेट लिया।

नकारात्मक पक्ष: सूर्यकुमार यादव को छोड़कर टीम के सभी बल्लेबाज फेल रहे। किसी का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन और रोहित शर्मा अच्छी शुरुआत के बाद आउट हो गए। डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड और रमनदीप सिंह फेल रहे। तिलक और पोलार्ड तो खाता भी नहीं खोल पाए। गेंदबाजी में बासिल थंपी और बुमराह ने रन तो ज्यादा नहीं लुटाए, लेकिन टीम को सफलता नहीं दिला पाए। छोटे स्कोर वाले मैच में आपको विकेट लेने होते हैं। मुंबई की गेंदबाजी में धार ही नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed