फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 RCB vs GT Match 67 Preview and Prediction with both teams record

RCB vs GT: प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार रखने उतरेगी आरसीबी, गुजरात की नजर प्लेऑफ की तैयारी पर

Thu, 19 May 2022 01:01 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 19 May 2022 01:01 PM IST
सार

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए आरसीबी की टीम को हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा। वहीं, गुजरात के लिए इस मैच का कोई महत्व नहीं है, लेकिन हार्दिक की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। 
 

विज्ञापन
IPL 2022 RCB vs GT Match 67 Preview and Prediction with both teams record
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने अंतिम लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उतरेगी। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए इस मैच में उसे हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। शीर्ष पर काबिज गुजरात पहले ही प्लेआफ में पहुंच चुकी है। वह भी अपने अंतिम लीग मुकाबले में जीत की लय कायम रखने के लिए उतरेगी, लेकिन बैंगलोर के लिए यह मुकाबला करो या मरो स्थिति वाला होगा। आईपीएल में पदार्पण करने वाली गुजरात के 13 मैचों में 20 अंक हैं। वहीं, आरसीबी ने सात मैच जीते और छह हारे हैं और वह 13 मैचों में 14 अंक लेकर पांचवें स्थान पर है । हालांकि आरसीबी का नेट रन रेट -0.323 है । गुजरात के खिलाफ जीत से उसके 16 अंक हो जाएंगे, लेकिन नेट रन रेट के कारण उसे दूसरे मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


विराट को करनी होगी फॉर्म में वापसी
लगातार दो जीत के साथ आरसीबी ने लय हासिल की है, लेकिन पिछले मैच में पंजाब किंग्स से 54 रन से उसे हार मिली। बैंगलोर के लिए चिंता का विषय विराट कोहली की खराब फॉर्म है। उन्होंने पिछले मैच में सिर्फ 20 रन बनाए । उनके पास धमाकेदार पारी खेलकर अपनी और टीम की तकदीर बदलने का बड़ा मंच उपलब्ध रहेगा। कप्तान फॉफ डु प्लेसी, महिपाल लोमरोर और दिनेश कार्तिक का बल्ला भी पिछले कुछ मैचों से खामोश है, ऐसे में बैंगलोर को दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। ग्लेन मैक्सवेल और रजत पाटीदार अच्छी शुरूआत के बाद अपनी पारी को बड़े स्कोर में बदल नहीं सके हैं।
विज्ञापन

हेजलवुड, सिराज को निभानी होगी जिम्मेदारी
गेंदबाजी में हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन किया है । पिछले मैच में जब पंजाब के बल्लेबाजों ने सभी गेंदबाजों की धुनाई की थी, तब इन दोनों ने ही चार और दो विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की थी। आरसीबी की चिंता पिछले मैच में बेहद महंगे साबित हुए जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज का खराब फॉर्म है।

साहा के ओपनिंग करने से मजबूत हुई गुजरात 
दूसरी ओर गुजरात के लिये यह स्वप्निल पदार्पण सत्र रहा है। वह इस मैच में हार भी जाती है तब भी शीर्ष पर कायम रहेगी। यानि कि प्ले ऑफ में उसे फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। गुजरात के बल्लेबाजों में ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, डेविड मिलर , कप्तान हार्दिक पांड्या और राहुल तेवतिया ने अच्छी पारियां खेली हैं । खासतौर पर साहा का मैथ्यु वेड की जगह ओपनिंग में आना गुजरात को खूब फला है। गेंदबाजी में मोहम्मद शमी, यश दयाल , लॉकी फर्ग्यूसन और अल्जारी जोसेफ प्रभावी रहे हैं । स्पिन की कमान अफगानिस्तान के धुरंधर राशिद खान ने बखूबी संभाली है । एक मैच को छोड़कर राशिद ने सभी में बेहद कसी गेंदबाजी की है, जो गुजरात के लिए बेहद अहम साबित हुई है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस की संभावित टीम
ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई किशोर, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की संभावित टीम
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed