{"_id":"627157fa8f83a47ccc0ed791","slug":"ipl-2022-rcb-vs-csk-preview-ms-dhoni-virat-kohli-royal-challengers-bangalore-vs-chennai-super-kings-rcb-vs-csk-predicted-playing-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"RCB vs CSK: चेन्नई को सीजन में चौथी जीत की तलाश, आरसीबी से होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
RCB vs CSK: चेन्नई को सीजन में चौथी जीत की तलाश, आरसीबी से होगा मुकाबला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Wed, 04 May 2022 03:29 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 04 May 2022 03:29 PM IST
सार
चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोर गेंदबाजी में और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अपनी लचर बल्लेबाजी में सुधार करना होगा। आरसीबी के नौ मैचों में दस अंक है और वह पांचवें स्थान पर है। उसे लगातार तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल के 15वें सीजन का 49वां मुकाबला चार बार की चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच होगा। दोनों टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कमजोर गेंदबाजी में और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को अपनी लचर बल्लेबाजी में सुधार करना होगा।
क्रिकेट में दो मजबूत और फॉर्म में चल रही टीमों का मुकाबला रोचक रहता है लेकिन जब ऐसे दो दिग्गज सामने हैं जिनकी कमजोर कड़ियां जगजाहिर हैं तो मुकाबला और दिलचस्प रहेगा। आरसीबी के नौ मैचों में दस अंक है और वह पांचवें स्थान पर है। उसे लगातार तीन मैचों में पराजय झेलनी पड़ी।
आरसीबी को बल्लेबाजों से उम्मीद
अब तक दस मैचों में आरसीबी के लिए छह ही अर्धशतक बन सके हैं जिनमें से दो कप्तान फाफ डु प्लेसी ने बनाए हैं। इससे साबित होता है कि उसकी बल्लेबाजी किस स्तर की रही है। आरसीबी ने सत्र का न्यूनतम स्कोर 68 रन अपने नाम किया और एक अन्य मैच में 145 रन के आसान लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। इस मैच में बेंगलोर के बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
चेन्नई ने पिछली बार आरसीबी को हराया था।
लय में लौट चुके हैं कोहली
पिछले मैच में विराट कोहली के अर्धशतक के बाद यह मैच और रोमांचक होगा। गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली ने 53 गेंद में 58 रन बनाए लेकिन उनकी टीम 170 रन ही बना सकी जो बल्लेबाजों की मददगार पिच पर कम स्कोर था। कोहली ने दस मैचों में 186 और फाफ डुप्लेसी ने नौ मैचों में 278 रन बनाए हैं। दोनों हालांकि अपने चिर परिचित फॉर्म में नहीं हैं। कोहली ने 58 रन बनाने में करीब नौ ओवर लिए जिससे उनकी टीम बड़ा स्कोर बनाने से चूक गई। दिनेश कार्तिक (दस मैचों में 218 रन) और ग्लेन मैक्सवेल (सात मैचों में 157 रन) को और प्रयास करने होंगे।
फिर दिखेगा माही मैजिक
चेन्नई के गेंदबाज ज्यादा बेहतर नहीं कर पा रहे हैं। चेन्नई ने अभी तक नौ मैच खेले हैं और उसके किसी भी गेंदबाज की किफायत दर 7.50 प्रति ओवर से कम नहीं रही है। महेश तीक्ष्णा ने 7.54 की औसत से गेंदबाजी की है जबकि ड्वेन ब्रावो और मुकेश चौधरी का औसत क्रमश: 8.73 और 9.82 रहा है। खराब फॉर्म से जूझ रहे रविंद्र जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धोनी को फिर कमान सौंपी गई जिसके बाद सीएसके ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। यह भी देखना होगा कि क्या वह जीत की लय कायम रख पाते हैं। चेन्नई केचौधरी या सिमरजीत सिंह के पास अनुभव नहीं है तो अनुभवी जडेजा बहुत खराब दौर से जूझ रहे हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, महिपाल लोमरोर, वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, जोस हेजलवुड।
चेन्नई: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, ड्वेन प्रीटोरियस, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, महेश तीक्षणा।