फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after RCB vs RR Match 39 News in Hindi

IPL 2022: छठी जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंची राजस्थान, धवन ऑरेंज कैप की रेस में हुए शामिल

Wed, 27 Apr 2022 10:48 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 10:48 AM IST
सार

बैंगलोर पर जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है। वहीं बैंगलोर पांचवें स्थान पर बनी हुई है, लेकिन यह टीम प्लेऑफ की रेस में पिछड़ गई है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Update Orange Cap and Purple Cap Latest List after RCB vs RR Match 39 News in Hindi
राजस्थान की टीम - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में सभी टीमें कम से कम सात मैच खेल चुकी हैं और अब प्लेऑफ की स्थिति साफ होने लगी है। टूर्नामेंट के 39 मैच होने के बाद राजस्थान की टीम अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे नंबर पर है। इन टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बहुत ज्यादा है। इसके बाद प्लेऑफ की चौथी टीम बनने के लिए बैंगलोर और लखनऊ के बीच मुकाबला जारी है। पंजाब, दिल्ली और कोलकाता भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, लेकिन इन तीनों टीमों के लिए टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। 
विज्ञापन


अंक तालिका में आखिरी दो स्थानों पर काबिज मुंबई और चेन्नई को कोई चमत्कार ही प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। पंजाब के शिखर धवन प्लेऑफ की रेस में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, जोस बटलर इस रेस में सबसे आगे हैं। वहीं विकेट लेने के मामले में चहल सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है। गुजरात दूसरे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय दिख रहा है। लखनऊ चौथे और आरसीबी पांचवें स्ठान पर काबिज है। इन दोनों टीमों के बीच प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनने के लिए जंग होगी। पंजाब छठे, दिल्ली सातवें और कोलकाता आठवें स्थान पर है। ये तीनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में शामिल हैं, लेकिन इनके लिए टॉप चार में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा। नौवें स्थान पर काबिज चेन्नई को टॉप चार में जगह बनाने के लिए लगभग हर मैच जीतना होगा। वहीं कोई चमत्कार ही मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचा सकता है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
राजस्थान रॉयल्स  8 6 2 12 0.561
गुजरात टाइटंस 7 6 1 12 0.396
सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 10 0.691
लखनऊ सुपर जाएंट्स 8 5 3 10 0.334
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 10 -0.572
पंजाब किंग्स 8 4 4 8 -0.419
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 6 0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 6 0.080
चेन्नई सुपर किंग्स 8 2 6 4 -0.538
मुंबई इंडियंस 8 0 8 0 -1.000

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, लोकेश राहुल दूसरे और धवन तीसरे स्थान पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 8 499 71.29 159.42 116
लोकेश राहुल 8 368 61.33 147.79 103*
शिखर धवन 8 302 43.14 132.46 88*
हार्दिक पांड्या 6 295 73.75 136.57 87*
फाफ डुप्लेसिस 9 278 30.89 128.11 96
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल सबसे आगे हैं। उन्होंने आठ मैचों में 18 विकेट लिए हैं। वहीं, टी नटराजन दूसरे और ब्रावो तीसरे स्थान पर हैं। 
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकोनॉमी
युजवेंद्र चहल 8 18 12.61 7.09
टी नटराजन 7 15 14.53 8.07
ड्वेन ब्रावो 8 14 18.50 8.73
वनिंदू हसरंगा 9 13 18.84 8.16
कुलदीप यादव 7 13 17.38 8.47
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed