फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Rajasthan vs Gujarat Know Team Position News in Hindi

IPL 2022 Points Table: राजस्थान को हराकर गुजरात पहले पायदान पर, हार्दिक ऑरेंज कैप की रेस में, जानें अंक तालिका का हाल

Fri, 15 Apr 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 15 Apr 2022 10:32 AM IST
सार

पांच मैच में चौथी जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Rajasthan vs Gujarat Know Team Position News in Hindi
गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। चौथे मैच में हार के बाद इस टीम ने शानदार वापसी कर अपने पांचवें मैच में राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल की। इसके साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स हार के बावजूद तीसरे नंबर पर मौजूद है। गुजरात इस सीजन सबसे कम मैच हारने वाली टीम है। यह टीम अब तक सिर्फ एक मैच हारी है। वहीं, लगातार पांच मैच हारकर मुंबई अंकतालिका में आखिरी पायदान पर बनी हुई है। चेन्नई की जीत के बाद मुंबई इस टूर्नामेंट की एकमात्र टीम रह गई है, जो अब तक कोई मैच नहीं जीत पाई है। गुजरात और राजस्थान के मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप के दावेदारों की सूची में भी बदलाव हुआ है। आइए जानते हैं कि अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर है और पर्पल-ऑरेंज कैप की दावेदारी किसके पास है... 
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

चौथी जीत के साथ ही गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर आ चुकी है। कोलकाता नाइट राइडर्स दूसरे स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स सीजन की दूसरी हार के साथ तीसरे स्थान पर खिसक चुकी है। पंजाब चौथे, लखनऊ पांचवें और बैंगलोर छठे स्थान पर हैं। पहले पायदान पर काबिज गुजरात के पास आठ अंक हैं, जबकि छह टीमों के पास छह अंक हैं। दो टीमों के पास चार और चेन्नई के पास दो अंक हैं। मुंबई का खाता अब तक नहीं खुला है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 5 4 1 8 0.450
कोलकाता नाइट राइडर्स 5 3 2 6 0.446
राजस्थान रॉयल्स 5 3 2 6 0.389
पंजाब किंग्स 5 3 2 6 0.239
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 3 2 6 0.174
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 3 2 6 0.006
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 0.476
सनराइजर्स हैदराबाद 4 2 2 4 -0.501
चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 2 -0.745
मुंबई इंडियंस 5 0 5 0 -1.072
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। शिवम दुबे तीसरे और गिल चौथे स्थान पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 5 272 68.00 152.81 100
हार्दिक पांड्या 5 228 76.00 136.53 87*
शिवम दुबे 5 207 51.75 176.92 95*
शुभमन गिल 5 200 40.00 152.67 96
शिमरोन हेटमायर 5 197 65.67 177.47 59*
विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की होड़ में शीर्ष पांच में तीन स्पिनर हैं, जिसमें युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। इस सूची में चार भारतीय और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी है। 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
युजवेंद्र चहल 5 12 11.33 6.80
उमेश यादव 5 10 13.20 6.60
कुलदीप यादव 4 10 11.60 7.40
वनिंदू हसरंगा 5 10 15.50 8.15
टी नटराजन 4 8

16.62

8.31
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed