फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Kolkata and Hyderabad Know Team Position News in Hindi

IPL 2022: हैदराबाद की जीत से राजस्थान को फायदा, पर्पल कैप की रेस में नटराजन दूसरे नंबर पर, जानें अंक तालिका का हाल

Sat, 16 Apr 2022 10:21 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 10:21 AM IST
सार

हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत से राजस्थान को फायदा हुआ है। यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। वहीं तीसरी हार के साथ ही कोलकाता चौथे पायदान पर फिसल गई है। 

विज्ञापन
IPL 2022 Points Table Changes After the Match of Kolkata and Hyderabad Know Team Position News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाईट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में उलटफेर का दौर जारी है। शुरुआती दो मैच हारने वाली हैदराबाद की टीम लगातार तीन मैच जीत चुकी है और अब प्लेऑफ की रेस में शामिल हो चुकी है। वहीं कोलकाता की टीम को छह में से तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है और यह टीम चौथे स्थान पर आ चुकी है। हैदराबाद के टी नटराजन पर्पल कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। हालांकि, मुंबई की टीम अभी भी आखिरी स्थान पर बनी हुई है। वहीं चेन्नई एक जीत के साथ नौवें स्थान पर बरकरार है। चार में से दो मैच जीतने वाली दिल्ली की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। 
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पांच में से तीन मैच जीतने के बावजूद सातवें स्थान पर है। हालांकि, यह टीम उन छह टीमों में शामिल हो चुकी है, जिनके पास छह अंक हैं। गुजरात सबसे ज्यादा आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर बरकरार है। 
विज्ञापन


हैदराबाद की जीत से राजस्थान को फायदा
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत से राजस्थान को फायदा हुआ है और यह टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ चुकी है। हैदराबाद ने कोलकाता को सात विकेट से हराया था। इस वजह से कोलकाता का रन रेट कम हुआ और यह टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर आ चुकी है। राजस्थान के अलावा पंजाब किंग्स को भी कोलकाता की हार से फायदा मिला है और यह टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंक तालिका की स्थिति

पांच में से चार मैच जीतने वाली गुजरात की टीम अंक तालिका में पहले पायदान पर बनी हुई है। वहीं कोलकाता की हार के बाद राजस्थान दूसरे और पंजाब तीसरे स्थान पर आ चुकी है। कोलकाता लगातार दूसरी हार के बाद चौथे स्थान पर खिसक गई है। लखनऊ पांचवें और बैंगलोर छठे स्थान पर है। कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद हैदराबाद की टीम सातवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली आठवें, चेन्नई नौवें और मुंबई आखिरी पायदान पर बरकरार है। 
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक  रन रेट
गुजरात टाइटंस 5 4 1 8 0.450
राजस्थान रॉयल्स 5 3 2 6 0.389
पंजाब किंग्स 5 3 2 6 0.239
कोलकाता नाइट राइडर्स 6 3 3 6 0.223
लखनऊ सुपर जाएंट्स 5 3 2 6 0.174
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 5 3 2 6 0.006
सनराइजर्स हैदराबाद  5 3 2 6 -0.196
दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 4 0.476
चेन्नई सुपर किंग्स 5 1 4 2 -0.745
मुंबई इंडियंस 5 0 5 0 -1.072

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। जबकि गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। शिवम दुबे तीसरे और गिल चौथे स्थान पर हैं।  
 
खिलाड़ी मैच रन औसत स्ट्राइक रेट सर्वोच्च स्कोर
जोस बटलर 5 272 68.00 152.81 100
हार्दिक पांड्या 5 228 76.00 136.53 87*
शिवम दुबे 5 207 51.75 176.92 95*
शुभमन गिल 5 200 40.00 152.67 96
शिमरोन हेटमायर 5 197 65.67 177.47 59*

सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (पर्पल कैप)

पर्पल कैप की होड़ में शीर्ष पांच में तीन स्पिनर हैं, जिसमें युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। इस सूची में चार भारतीय और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी है।
 
खिलाड़ी मैच विकेट औसत इकॉनमी
युजवेंद्र चहल 5 12 11.33 6.80
टी नटराजन 5 11 15.45 8.50
उमेश यादव 6 10 16.30 6.79
कुलदीप यादव 4 10 11.60 7.40
वनिंदू हसरंगा 5 10 15.50 8.15
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed